मध्य प्रदेश भोपाल में रहने वाले प्रवीण सपकाल ने प्राप्त किया फुकेट थाईलेन्ड प्रतियोगिता में आयरन मैन का खिताब

मंथन न्यूज भोपाल-

मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल में रहने वाले  प्रवीण सपकाल ने 26/11/2017 को फुकेट थाईलेन्ड में हुई 70.3 आयरन मैन प्रतियोगिता में आयरन मैन का खिताब हासिल किया है। प्रवीण सपकाल में 1.9 किलोमीटर तैराकी तथा 90 किलोमीटर साइकिलिंग तथा 21 किलोमीटर की दौड़ को   मात्र 7 घंटे 32 मिनट में पूर्ण कर आयरन खिताब हासिल किया है ।
यह मध्य प्रदेश और भोपाल वासियो के लिए सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश में रहने वाला एक व्यक्ति  विश्व के किसी कोने में जाकर आयरन मैन का खिताब हासिल करता है ।इस प्रतियोगिता में भारत से मात्र 10 प्रतियोगी शामिल हुए थे ।और प्रवीण सपकाल  की मेहनत और लगन से उन्होंने यह खिताब अपने  नाम कर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है ।खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रयत्नशील है और ऐसी प्रतिभाओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता रहे और मध्य प्रदेश शासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह एक अति उपयोगी कदम  होगा।