PM मोदी का बड़ा ऐलान- किसानों को मिले कर्ज का ब्याज देगी सरकार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं। बुधवार को पीएम ने अहमदाबाद के धंधुका में एक रैली में ऐलान किया कि किसानों को मिले कर्ज का ब्याज सरकार देगी। उन्होंने डा.भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि उन्होंने सामंती सोच के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। पीएम के अनुसार भारत में आरबीआई का विचार भी बाबा साहेब ने दिया।
मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस परिवार ने बाबा साहब के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम समाज की सारी मुश्किलों को कम करना है, पार्टी की कोशिशों से ही धंधुका में पानी आया है।
ट्रिपल तलाक पर बोले मोदी 
अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि जब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रिपल तलाक पर हलफनामा दिया था तो अखबारों में छपा कि मोदी यूपी चुनाव की वजह से इस मुद्दे पर चुप हैं, लोगों ने मुझसे कहा कि इस मुद्दे पर नहीं बोलना, वर्ना चुनाव हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर चुप नहीं रहा सकता, सब कुछ चुनाव से तय नहीं होता ट्रिपल तलाक का मुद्दा महिलाओं के अधिकार से जुड़ा है और चुनाव बाद में आते हैं, पहले मानवता आती है। 

सिब्बल की दलील पर कांग्रेस को घेरा  
इस दौरान पीएम ने रामजन्मभूमि विवाद की सुनवाई को अगले लोकसभा चुनाव तक टालने की वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील कपिल सिब्बल की दलील पर कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि झूठे चुनावी दावे करने वाले कांग्रेस ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों को ऐसे ही लटकाये रखने का काम किया है और देश की दुर्दशा की है। सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम समाज के लिए वकालत करें, बाबरी मस्जिद के पक्ष में वकालत करें और दलीलें पेश करें तो यह उनका अधिकार है पर सुनवाई को या राममंदिर को लोकसभा चुनाव से जोडऩे का क्या तुक है। इसका हक उन्हें किसने दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि यह उनका निजी विचार है तो वह यह बताये कि क्या चुनाव वक्फ बोर्ड लड़ता है कि कांग्रेस लड़ती है। कांग्रेस को राजनीतिक लाभ देखना है कि देश का भला देखना है

मंथन न्यूज शिवपुरी
6 तारीख को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बदरवास में  किसान हितग्राही सम्मेलन करने जा रहैं है । 

उससे पहले एक चौकाने वाला संन्देश

सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किसानों में भ्रम ओर अफवाह की स्थिति निर्मित हो रही है एसएमएस में लिखा है

समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि 1 जनवरी 2018 से किसानो को  ट्रैक्टर पर टोल टैक्स देना जरूरी होगा अतः किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं है अतः किसान भाइयों से निवेदन है कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड कर सरकार को सूचित करें धंयवाद

यह एसएमएस निराधार और भ्रमित करने वाला है ।जबकि सरकार ऐसा कोई कदम नही ऊठा रही है ।

Image result for अध्यक्ष अमित शाह ke pic
मंथन न्यूज़ -  अयोध्या विवाद मामले में सुनवाई के दौरान वक्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में आग्रह किया कि अपीलों पर अगले लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई, 2019 में सुनवाई करायी जाए, क्योंकि मौजूदा माहौल अनुकूल नहीं है. कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की इस दलील पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पलटवार किया है. न्यूज एजेंसी  के मुताबिक अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी एक तरफ गुजरात के मंदिरों में जा रहे हैं, दूसरी तरफ कपिल सिब्बल राम जन्मभूमि केस में फैसला आने में अड़ंगा लगा रहे हैं. पूरे मसल पर मैं राहुल गांधी की राय चाहता हूं.'
अयोध्या केस में सिब्बल राजनीति कर रहे हैं: बीजेपी - बीजेपी ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से यह स्पष्ट करने को कहा कि वह बताये कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में उसके नेता कपिल सिब्बल द्वारा व्यक्त विचार उनका अपना था या सुन्नी वक्फ बोर्ड का 
 राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद मामले में पीठ से एक पक्षकार सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से न्यायलय में उपस्थित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि इस मामले की सुनवाई को अगले लोक सभा चुनाव के बाद जुलाई, 2019 में कराई जाए क्योंकि मौजूदा माहौल अनुकूल नहीं है बीजेपी प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्ह राव ने यहां अपने बयान में कहा कि अयोध्या मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाकर 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद करने का आग्रह करके सिब्बल ने इस कानूनी विवाद का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है.  उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कपिल सिब्बल द्वारा व्यक्त विचार उनका अपना था या सुन्नी वक्फ बोर्ड का ? उन्होंने कहा कि इस उलझे मामले का जल्द समाधान निकालने का प्रयास करने की बजाए कांग्रेस इसे अनिश्चितता की ओर ढ़केलने का प्रयास कर रही है राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि क्या स्वयं घोषित शिव भक्त की भगवान राम में आस्था नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि बड़े अंतर में हार के भय के बाद भी कांग्रेस ने अब तक 2019 का चुनाव टालने की मांग नहीं की है.
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 8 फरवरी तक टाला
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मालिकाना हक प्रकरण में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर दीवानी अपीलों पर अगले साल आठ फरवरी को सुनवाई करने का निश्चय किया. प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ ने इस प्रकरण के सभी एडवोकेट्स ऑन रिकार्ड से कहा कि वे एक साथ बैठकर यह सुनिश्चित करें कि शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री में दाखिल करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों का अनुवाद हो गया हो और उनपर संख्या लिखी जा चुकी हो.
इस मामले में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वकीलों को रजिस्ट्री से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है.
पीठ ने एक पक्षकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के इस आग्रह को बहुत गंभीरता से लिया कि इन अपीलों पर अगले लोक सभा चुनाव के बाद जुलाई, 2019 में सुनवाई करायी जाए क्योकि मौजूदा माहौल अनुकूल नहीं है.
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त सालिसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस दलील का पुरजोर विरोध किया कि दस्तावेजों से संबंधित काम पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने दावा किया कि हर चीज का अनुपालन किया जा चुका है और ये मामले सुनवाई के लिये तैयार हैं.
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने 30 सितंबर 2010 को 2:1 के बहुमत से अपनी व्यवस्था में विवादित भूमि को तीनों पक्षकारों-सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाडा और भगवान राम लला के बीच बांटने का आदेश दिया था.

मंथन न्यूज़  - अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम देशों के नागरिकों के देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रैवल बैन को अनुमति दे दी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा कारणों से छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के देश में ट्रैवल बैन पर सुप्रीम कोर्ट के नौ न्यायधीशों में सात न्यायधीशों इसके पक्ष में और दो इसके विरोध में थे। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत के ट्रैवल बैन संबंधी दो निदेशकों को हटाने के ट्रंप प्रशासन के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी। इन निदेशकों के कारण ट्रैवल बैन पर आंशिक रूप से रोक लगी हुई थी।
अब निचली अदालतों में मामले की सुनवाई जारी रहने के बावजूद अमेरिका इन मुस्लिम देशों पर ट्रैवल बैन को पूर्ण रूप से लागू कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत माना जा रहा है। गौरतलब है कि ट्रंप ने जनवरी में सत्ता संभालते ही पहले सप्ताह में इस प्रतिबंध को लागू करने की मांग की थी

मंथन न्यूज़  - दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए, जिनमें से 2 पाकिस्तानी नागरिक थे। पुलिस ने आज बताया कि यह आतंकवादी इस वर्ष जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में कथित रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार हुए एक अन्य आतंकवादी को पुलिस ने दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि कल श्रीनगर जा रहे सेना के काफिले पर जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में आतंकवादियों ने हमला किया और जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। हमले में एक सैनिक शहीद हुआ है जबकि दूसरा घायल हुआ है।  पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी थी। यह खोज अभियान बाद में मुठभेड़ में बदल गया जो कल देर रात दो बजे तक चला। पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान स्थानीय आतंकवादी यवर बशीर और विदेशी आतंकवादियों अबु फुकरान और अबु माविया के रूप में की है। कुलगाम में हबियाश का रहने वाला बशीर इसी वर्ष फरवरी में एक पुलिसकर्मी से राइफल छीनने के बाद लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हुआ था।
वहीं, फुकरान ने अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा की कमान संभाली थी। इस्माइल ने जुलाई में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले का नेतृत्व किया था।  पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादी 10 जुलाई, 2017 को अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले समूह में शामिल थे। हमले में आठ यात्री मारे गये थे जबकि 19 अन्य घायल हुए थे। पुलिस का कहना है कि फुकरान के नेतृत्व वाला समूह अनंतनाग और कुलगाम में विभिन्न अपराधों में शामिल रहा है, जैसे.... बांटिंगो में बस पर हुआ हमला, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोवर मुंडा में सुरक्षा बलों पर हमला और अनंतनाग बस स्टैंड पर पुलिस दल पर हमला।
मुठभेड़ की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि काजीगुंड मुठभेड़ से मिले सुराग के आधार पर बिजिबेहरा के हम्जापोरा संगम निवासी राशिद अहमद अलाई को जंगलातमंडी मैटरनिटी अस्पताल से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चाइनीज पिस्तौल और पांच गोलियां बरामद की गई। वह पिछले 2 दिन से अपने घर से लापता था और लश्कर-ए-तैयबा के यवर समूह में शामिल हो गया था।  पुलिस का कहना है कि काजीगुंड में कल सेना के काफिले पर हमला करने वालों में राशिद भी शामिल था, लेकिन मुठभेड़ के दौरान बच निकला। उसने अपने एक सहयोगी की मदद से अनंतनाग के अस्पताल में आसरा लिया था। पुलिस के अनुसार, अपने सहयोगी की मदद से वह पुलिसर्किमयों पर हमला कर हथियार छीनने की योजना बना रहा था

मंथन न्यूज़ -  भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर कितने ही आक्रामक हों, लेकिन सोमवार (4 दिसंबर) को भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में उन्होंने खेल भावना का प्रदर्शन किया। दरअसल मैच के तीसरे दिन श्रीलंका के बल्लेबाज सदीरा समराविक्रमा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे। गेंदबाजी कर रहे थे रविचंद्रन अश्विन। 116वें ओवर में 110 रन पर बल्लेबाजी कर रहे श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने एक सिंगल चुराने की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली ने डाइव मारकर सिंगल रोक लिया। लेकिन उसके बाद जो हुआ, उसे दुर्भाग्यपूर्ण ही कहा जा सकता है। चूंकि उस वक्त दिनेश चांदीमल क्रीज के बाहर थे, इसलिए विराट स्टंप्स पर गेंद मारना चाह रहे थे। 
लेकिन बॉल सदीरा को लग गई विराट कोहली जानते थे कि सदीरा को गेंद बहुत तेज लगी है, इसलिए उन्होंने सबके सामने इशारा करते हुए उनसे माफी मांग ली। साथ ही यह भी कहा कि वह स्टंप्स पर गेंद मारना चाह रहे थे, उन्हें नहीं। इसके बाद कोहली खुद समाराविक्रमा के पास गए और माफी मांगी। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने भी खेल भावना दिखाते हुए कोहली की तरफ मुस्कुराते हुए देखा। लोग सोशल मीडिया पर विराट के इस बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस टेस्ट मैच के पहले दिन मुरली विजय ने समाराविक्रमा के हेलमेट पर गेंद मार दी थी, जब वह शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे।
गौरतलब है कि फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार के पहले दो सत्रों में असफल रहे भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया है। पहले दो सत्र में सिर्फ एक विकेट खोने वाली श्रीलंकाई टीम ने तीसरे और आखिरी सत्र में पांच विकेट खोने के साथ दिन का अंत 130 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 356 रनों पर किया। स्टम्प्स तक कप्तान दिनेश चंडीमल 341 गेदों में 147 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 18 चौके और एक छक्का लगाया है। मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर अभी भी 180 रन पीछे है

शिवपुरी- इलेक्ट्रीशियनटे्रड में अध्ययनरत छात्र सुखवीर मांझी ने कहा कि जीवन में माता-पिता, गुरुजन का स्नेह, आर्शीवाद सम्मान अहम है। इसके अभाव में वैभव, गौरवशाली जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सिफीनेट आई.टी.आई कॉलेज में स्वराज द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान एक अन्य छात्र हेमन्त कुशवाह ने कहा कि सुबह उठकर माता-पिता के चरण छूने से हमारे अन्दर उत्कृष्ट संस्कार ही नहीं, हमें अनुशासित जीवन की प्रेरणा भी मिलती है और गुरुओं का सम्मान हमारा चरित्र निर्माण करता है। 
         चर्चा के दौरान स्वराज विचार के मुख्य संयोजक व्ही.एस.भुल्ले ने छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारी महान संस्कृति में मौजूद संस्कार, सामाजिक सरोकार ही नहीं, इनका प्रमाणिक, वैज्ञानिक आधार भी है। जिनको आचरण में ढालने पर हमें प्रमाणिक परिणाम भी प्राप्त होते है और हम सुसंस्कृत भी बनते है, जो व्यक्ति, परिवार, समाज ही नहीं, राष्ट्र को भी पहचान देते है।         
         उन्होंने कहा कि सहज, सक्षम, रोजगार के लिये शिक्षा, तकनीक के माध्यम से समाज सेवा और नई सोच को विकसित करने मेें कत्र्तव्य और जबावदेही को अहम बताया, जिसका निर्वहन हमें हर हालत में करना चाहिए।  
          इस मौके पर श्री व्ही.एस.भुल्ले के अलावा इन्सीटुयूट के इन्सटेक्टर शिक्षक हरेन्द्र अहिरवार, बालकृष्ण मुरारी शर्मा, प्रशान्त श्रीवास्तव के अलावा स्वराज के शिवशंकर, धर्मेन्द्र गुर्जर और तमाम छात्र मौजूद थे। 

MARI themes

Powered by Blogger.