मंथन न्यूज शिवपुरी
6 तारीख को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बदरवास में किसान हितग्राही सम्मेलन करने जा रहैं है ।
उससे पहले एक चौकाने वाला संन्देश
सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें किसानों में भ्रम ओर अफवाह की स्थिति निर्मित हो रही है एसएमएस में लिखा है
समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि 1 जनवरी 2018 से किसानो को ट्रैक्टर पर टोल टैक्स देना जरूरी होगा अतः किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाला कोई नहीं है अतः किसान भाइयों से निवेदन है कि इस मैसेज को ज्यादा से ज्यादा फॉरवर्ड कर सरकार को सूचित करें धंयवाद
यह एसएमएस निराधार और भ्रमित करने वाला है ।जबकि सरकार ऐसा कोई कदम नही ऊठा रही है ।

Post a Comment