मंथन न्यूज खजराहो ! विश्व मानचित्र पर भारतीय ऐतिहासिक और पुरातात्विक महात्व का यशोगान करती पावन भूमि खजुराहो में समग्र कलाओं को अभिव्यक्त करता अन्तरराष्ट्रीय स्वरुप के साथ 43वां खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से 26 फरवरी 2017 तक आयोजित होगा।भारतीय शास्त्रीय नृत्य परम्परा के इस समारोह में अब नये आयामों को जोड़कर नवस्वरुप का यह खजुराहो नृत्य समारोह समूचे विश्व में भारत की सांस्कृतिक विविधता, आख्यान, कला परम्परा, देशज ज्ञान परम्परा, गुरु शिष्य परम्परा, घरानों की परम्परा, सृजन सक्रियता, नवप्रयोग और उत्तराधिकार से लब्यप्रतिष्ट कराने तथा भारतीय शास्त्रीय नृत्य परम्परा की यथारुप गरिमा को कायम रखने के उद्देश्य से खजुराहो नृत्य समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्य रुपों की मुख्य प्रस्तुतियां आयोजित होंगीं।
साथ ही अनुवांशिक गतिविधि नेपथ्य, कलावार्ता, हुनर, आर्ट मार्ट, कला परम्परा और कलाकारों पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन, चलचित्र शीर्षक भी खास आकर्षण का केंद्र होगें।
मंथन न्यूज जवलपुर ; राजधानी के भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में डॉक्टर न होने पर हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाई है। एक्टिंग चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन व जस्टिस अंजुलि पालो की डिवीजन बेंच ने इस बात पर हैरानी जताई है कि एक साल की अवधि में भी केंद्र सरकार केवल बीएमएचआरसी में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की नियुक्ति के लिए नियम नहीं बना सकी है। कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन माह के अंदर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने को कहा है।
मंथन न्यूज़ भोपाल। ब्यूरो। सूचना का अधिकार कानून लागू होने और नए विभाग बनने से मंत्रालय में काम तो कई गुना बढ़ा पर सचिवालय सेवा की स्थिति जस की तस है। 250 से ज्यादा पद खाली हैं, वहीं हर महीने 10 से 15 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इसे आधार बनाकर विभागों ने सात सौ से ज्यादा बाहरी अधिकारियों-कर्मचारियों को मंत्रालय में लगा लिया है। आलम ये है कि ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, गृह और वित्त विभाग में मंत्रालय सेवा से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी विभाग के हैं। इसको लेकर मंत्रालयीन कर्मचारियों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
मंथन न्यूज़ दतिया ; जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा आज दतिया में 'मिल-बाँचें कार्यक्रम' में शामिल होकर बच्चों से रू-ब-रू हुए। डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई में अव्वल आने के लिए लक्ष्य तय करें और उसके अनुसार पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ें।डॉ. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई पर अपना पूरा ध्यान दें। घर, परिवार तथा सहपाठियों की छोटी-छोटी बातों को दिल और दिमाग पर हावी न होने दें। विद्यार्थी एकमात्र पढ़ाई का लक्ष्य बनायें और सफलता हासिल करें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में समय का सदुपयोग करना जरूरी है। समय पर सभी कार्य करें, पढ़ाई के समय पढ़ाई और खेलों के समय खेले। उन्होंने कहा कि व्यवहार में नम्रता रखें। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी महापुरूषों की जीवनियों को पढ़ें और उनके जीवन-चरित्र से प्रेरणा लें। डॉ. मिश्र ने बच्चों से रूचिकर प्रश्न भी पूछे। उन्होंने बच्चों से कहा कि “यूँ जमीन पर बैठकर आसमां देखता है ,पंखों को खोल जमाना उड़ान देखता है”।इस अवसर पर समाज-सेवियों साथ रहे 