आज से गुजरात में प्रचार की कमान संभालेंगे पीएम मोदी, कच्‍छ में मां के आशीर्वाद से करेंगे शुरुआत  मंथन न्यूज़  - गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में जहां कांग्रेस प्रचार में लगी है, वहीं बीजेपी ने भी कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री को मैदान में उतारा है. बता दें कि सोमवार को दूसरे चरण के नामांकन का आखिरी दिन है.सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए उतर रहे हैं.                                                          मोदी वहां से चार बार सीएम रह चुके हैं. साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने कुर्सी छोड़ी थी. हालांकि, इसके बाद भी वह समय-समय पर अपने गृहप्रदेश जाते रहे हैं और अपना भावनात्मक लगाव दिखाते रहे हैं  बीजेपी सहित विपक्ष की पार्टी भी प्रधानमंत्री की इस रैली पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों का मानना है कि मोदी रैली में क्या बोलेंगे, किस मुद्दे पर चुनाव में उतरेंगे और विपक्ष के आरोपों का किस तरह जवाब देंगे ये पूरे चुनाव की धार को बदल सकता है. पाटीदारों, किसानों, युवाओं सहित दूसरे वर्ग की नाराजगी पर वह कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, इस पर भी लोगों की नजर बनी हुई है बता दें कि मोदी सोमवार को चार रैलियों को संबोधित करेंगे. कच्छ जिले के भुज से वह रैली की शुरुआत करेंग. इसके बाद वह जसदान और धारी में भी रैली करेंगे. सौराष्ट्र में तीन रैली करने के बाद वह दक्षिण गुजरात के कामरेज में रैली करेंगे.इसके बाद वह दिल्ली चले जाएंगे और 29 नवंबर को वापस लौटेंगे. बुधवार को भी वह तीन रैली सौराष्ट्र और एक रैली दक्षिण गुजरात में करेंगे. दूसरे चरण के लिए उनकी पहली रैली मोरबी में होगी. इसके बाद प्राची, पालिटाना और नवसारी में वह रैलियां करेंगे | 

  मंथन न्यूज़ - कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को दोबारा शुरू करने की पैरवी की है. थरूर का कहना है कि जब पीएम नरेंद्र मोदी लाहौर में शादी समारोह में शिरकत कर सकते हैं, तो भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट खेलने में क्या दिक्कत है?
शशि थरूर ने रविवार को ये बयान एक इवेंट में बतौर पैनल मेंबर दिया. उन्होंने कहा, "भारत और पाकिस्तान को फिर से क्रिकेट खेलनी चाहिए. दोनों देशों को आने वाले सालों में और सीरीज खेलनी चाहिए. मुझे लगता है कि दुर्भाग्यवश हम कूटनीतिक तरीके से भारत और पाकिस्तान के संबंधों को आगे नहीं ले जा पाएंगे."
कांग्रेस नेता थरूर ने कहा, "हमने देखा है कि दोनों देशों के सुरक्षा सलाहकारों ने बैंकॉक में मुलाकात की है. हमारे प्रधानमंत्री और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी कुफा में मिल चुके हैं. हमारे प्रधानमंत्री लाहौर जाकर शादी और बर्थडे पार्टी में शामिल होकर आए हैं. अगर ये सब हो सकता है, तो दोनों देश क्रिकेट क्यों नहीं खेल सकते
थरूर का बयान ऐसे समय में आया है जब भारतीय क्रिक्रेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पाकिस्तान को बाहर रखा है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान ने आखिरी बार दिसंबर 2012 में तीन एकदिवसीय मैच सीरीज खेली थी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज सिर्फ खेल नहीं है, यह उससे कई ज्यादा है. हमें पाकिस्तान के साथ खेलना है या नहीं इसका फैसला सरकार ही करेगी|

Image result for कुमार विश्वास ke picमंथन न्यूज़ - आम आदमी पार्टी आप के स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में  कुमार विश्वास ने मंच से बिना नाम लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को खरी-खरी सुनाई. पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास ने ने खुद को अभिमन्यु बताया. साथ ही कहा कि मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है. दिलचस्प बात यह रही कि कुमार विश्वास जब ये बातें कर रहे थे तो मंच पर सीएम अरविंद केजरीवाल सहित आप के सभी बड़े नेता मौजूद थे. आइए जानें कुमार विश्वास ने इशारों में अरविंद केजरीवाल और पार्टी के बड़े नेताओं पर कौन से बड़े 5 हमले किए.  
(1). कुमार विश्वास ने पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की बात न सुनने और अहंकारी रवैया अप संवादहीनता के कारण जितनी बेचैनी मुझे हुयी है वह मैं समझ सकता हूं और जिन्हें पांच साल से बोलने नहीं दिया गया उन्हें कितनी बेचैनी होगी.’’
(2). विश्वास ने पार्टी छोड़कर गये आप नेताओं को भी वापस लाने की उम्मीद जताते हुये कहा कि पार्टी के कुछ ईमानदार संस्थापक सदस्य गलतफहमियों, संवादहीनता और अहंकार की वजह से छोड़ कर गये थे . उन्हें फिर से राजनीति के बदलाव के इस आंदोलन से जोड़ना होगा.
(3). विश्वास ने दिल्ली सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ भी की. उन्हें बीजेपी का एजेंट बताने वाले पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के आरोपों का भी जवाब देते हुये विश्वास ने कहा 'कुछ षडयंत्रकारी हमारे बारे में कहते हैं कि हम दूसरे दल में चले जायेंगे. उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैं कही नहीं जाऊंगा, आप में रहकर ही अंदर और बाहर के आंदोलन को सुचारू रखूंगा, क्योंकि हमारे लिये राजनीति का पहला और अंतिम पड़ाव आमा आदमी पार्टी ही है.’’ 
(4). विश्वास ने उन्हें पार्टी से बाहर निकालने का मुद्दा उठाते हुये कहा कि उन्हें अपमानित कर पार्टी छोड़ने पर मजबूर करने की साजिश रची जा रही है. 
(5). कुमार विश्वास ने कहा, ‘मैं इस मंच के माध्यम से सूचित करना चाहता हूं कि मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है.’
कुमार विश्वास के हमले पर गोपाल राय का जवाब |
पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने विश्वास के आरोपों का परोक्ष जवाब देते हुये कहा ‘‘कुछ धोखेबाज लोग मीर जाफर की शक्ल में अभी भी पार्टी में मौजूद हैं उन्हें बाहर करने की जरूरत है. उनकी जबान पर देशभक्ति होती है और दिल में सांसद विधायक बनने की लालसा होती है. कुछ लोग पार्टी संयोजक का पद मांगते हुये आप छोड़ कर चले गये.’’ राय ने कहा कि पार्टी में बैठे मीर जाफरों से भी हमें लड़ना आता है, लड़ाई अभी शुरू हुयी है.
केजरीवाल के भाषण की 5 बातें
1. सीएम अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सांप्रदायिकता की राजनीति कर पाकिस्तान के हित साध रही है. केजरीवाल ने आज ‘आप’ के पांचवें स्थापना दिवस समारोह में देशभर से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है, जबकि हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ाकर देश को बांटने की कोशिश की जा रही है. हिंदू मुसलमान के नाम पर भारत को बांटना ही पाकिस्तान का सबसे बड़ा मकसद और सपना है.’’ 
2. केजरीवाल ने भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुये कहा, ‘‘जो लोग देश को हिंदू मुसलमान के नाम पर बांट रहे हैं, वे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट हैं, वे राष्ट्रभक्त का चोला पहने देशद्रोही हैं.’’ केजरीवाल ने कहा कि देश को तोड़ने का जो काम आईएसआई 70 साल में नहीं कर पाई, वह काम भाजपा ने तीन साल में कर दिया.
3. इतना ही नहीं, भाजपा पर आरोपों के बीच केजरीवाल ने आप में मचे अंदरूनी घमासान पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जब पार्टी और देश के हितों में विरोधाभास हो तो पार्टी के हितों को भूल जाना और देश के हित में काम करना.
4. भ्रष्टाचार के मामले पर भी केजरीवाल ने भाजपा को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरह ही केन्द्र की भाजपा सरकार ने भी तीन साल में घोटालों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की सरकारों को कांग्रेस की तरह ही उखाड़ फेंका जाए.
5. केजरीवाल ने रामलीला मैदान से ही गुजरात के मतदाताओं से भाजपा को हराने वाले उम्मीदवार को वोट देने की अपील की चाहे वह आप का उम्मीदवार हो या किसी अन्य दल का.
सम्मेलन में आप की 22 राज्यों की इकाईयों के लगभग 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इनमें पंजाब से सांसद भगवंत मान, पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आप की अब तक की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश किया

Image result for शिवराज कैबिनेट ने ke pic मंथन न्यूज़ -  मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने नाबालिगों से रेप के आरोपियों के मामले में बड़ा फैसला लिया है. शिवराज कैबिनेट ने रविवार को फैसला लिया कि अब राज्य में 12 साल या इससे कम उम्र के नाबालिगों से रेप के दोषियों को फांसी की सजा दी जाएगी. न्यूज के मुताबिक प्रदेश सरकार ने इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी है. नाबालिगों से रेप दोषियों के खिलाफ इस तरह की सख्त सजा तय करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य बन गया है. इतना ही नहीं शिवराज सरकार ने रेप मामले आरोपियों के जमानत की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है. 

मालूम हो कि खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान कई बार रेप के मामले में फांसी की सजा देने की बात कह चुके हैं. 12 साल या इससे कम उम्र की बच्चियों से रेप के दोषियों को फांसी की सजा देने के प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट में मंजूरी मिलने के बाद इसे विधानसभा में पारित कराया जाएगा. इसके बाद ही इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाएगी. सोमवार से मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है.
क्या थी घटना:
मध्य प्रदेश की राजधानी में प्रशासनिक परीक्षा की कोचिंग करने आई एक युवती को कुछ दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला था. प्रारंभिक तौर पर पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपी दो दिन बाद पकड़े जा सके थे. लापरवाही के लिए जिम्मेदार उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया गया था. बीते 31 अक्टूबर की रात पूजा (काल्पनिक नाम) कोचिंग से अपने कमरे को लौट रही थी. इसके लिए उसने हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास से बना अस्थायी रास्ता पकड़ा था. आमतौर पर लोग रेल पटरी को पारकर इस रास्ते से जाते हैं. पुलिस के मुताबिक, जब पूजा रेल पटरी पार कर रही थी, तभी चार युवक उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गए और अपनी हवस का शिकार बनाया. युवती के माता-पिता दोनों पुलिस में हैं और भोपाल से बाहर पदस्थ हैं.
रिपोर्ट लिखने में पुलिस ने की थी लापहरवाही:
31 अक्टूबर की रात सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट तक लिखने में हीला-हवाली की थी. पीड़िता को दो दिन तक थानों के चक्कर लगाना पड़े थे. मामला मीडिया पर आने के बाद सरकार हरकत में आई थी और विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर जांच शुरू की थी. इसके बाद तीन थाना प्रभारी और दो उपनिरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) को निलंबित कर दिया गया था, वहीं एक नगर पुलिस अधीक्षक को पुलिस मुख्यालय में संलग्न किया गया था. इस मामले को लेकर राजनीति भी खूब गरमाई थी. कांग्रेस ने राजधानी से लेकर जिला मुख्यालय स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया था. इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी खूब सवाल उठे थे


सुशील मोदी के बेटे का विवाह समारोह स्थल बदला, तेजप्रताप की धमकी बनी इसकी वजहमंथन न्यूज़ - बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी 3 दिसंबर को होने जा रही है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की धमकी के बाद मोदी ने शादी का स्थल बदलने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, पहले यह शादी पटना के राजेंद्र नगर स्थित शाखा मैदान में होने जा रही थी। शादी में किसी प्रकार की कोई तोड़फोड़ या कोई विवाद ना हो इस बात को देेखते हुए शादी का स्थल बदल कर पटना एयरपोर्ट के पास वेटरनरी कॉलेज मैदान कर दिया गया है। मोदी ने बताया कि शादी समारोह स्थल में परिवर्तन की जानकारी सभी मेहमानों को दी जा रही है। 
गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने औरंगाबाद में एक सभा संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को धमकी दी थी कि वह मोदी के बेटे की शादी में आकर तोड़फोड़ और मारपीट करेंगे। 
कई मायनों से अनोखी होगी यह शादी 
सुशील मोदी के बेटे की शादी कई कारणों से अनोखी मानी जा रही है। इस शादी में किसी को भी निमंत्रण कार्ड नहीं भेजे गए हैं। सभी को वॉट्सऐप या ईमेल से ही निमंत्रण भेजा गया है। बिहार में शुरु हुई दहेज प्रथा से प्रेरित होकर मोदी ने दहेज लेने से भी मना कर दिया है। इसके अतिरिक्त शादी में किसी प्रकार के बैंड बाजे की भी व्यवस्था नहीं की गई है बजह 

गुजरात में मोदी के मन की बात सुनने के लिए बूथ लेवल पर जुटेंगे BJP वर्कर, national news in hindi, national newsमंथन न्यूज़  - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 38वीं बार देश की जनता से मन की बात करेंगे। गुजरात असेंबली इलेक्शन से पहले बीजेपी ने इसके लिए खासी तैयारी की है। बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश के पोलिंग बूथ लेवल पर जाएंगे। बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह भी दरियापुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं के साथ पीएम के मन की बात सुनेंगे। बीजेपी 26 नवंबर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रही है। 50 हजार पोलिंग बूथों को लेकर नई स्ट्रैटजी बनाई गई है। इसके लिए स्लोगन दिया गया है- मन की बात, चाय के साथ। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 18 दिसंबर को आएंगे।                                                                                                मोदी ने ट्वीट कर खुशी जताई... 
शनिवार को मोदी ने ट्वीट किया, ''जानकर खुशी हुई कि गुजरात में बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जाकर सबके साथ मन की बात सुनेंगे।''
- नरेंद्र मोदी 27 और 29 नवंबर को गुजरात में रहेंगे। इन दो दिनों में वो 8 रैलियां करेंगे। गुजरात में पार्टी के इंचार्ज भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मोदी की रैलियां कहां-कहां?

- यादव को मुताबिक, मोदी 27 नवंबर को सुबह गुजरात पहुंचेंगे। इसके बाद उनकी रैलियों और सभाओं का सिलसिला शुरू होगा। 
- प्रधानमंत्री 27 नवंबर को कच्छ के भुज, राजकोट के जसदण, अमरेली के धारी और सूरत के कामरेज में रैली करेंगे। 
- 29 नवंबर को मोदी सोमनाथ के प्राची, भावनगर के पालिताणा और नवसारी में सभाएं करेंगे। 
- इन सभी इलाकों में 9 दिसंबर के पहले फेज में वोटिंग होनी है। यादव ने कहा- मोदी की रैलियों को ऐसी जगहों पर रखा गया है जहां आसपास की 6 सीटों के लोग पहुंच सकें।

मन की बात- चाय के साथ

- मोदी के गुजरात दौरे के एक दिन पहले यानी 26 नवंबर को ही बीजेपी ऑफिशियली अपना इलेक्शन कैंपेन लॉन्च कर देगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां भी कर ली हैं। 
- 26 नवंबर को बीजेपी 50 हजार बूथों पर ‘मन की बात-चाय के साथ’ प्रोग्राम करेगी। ये प्रोग्राम सुबह किया जाएगा और इसमें पार्टी नेता चाय के साथ जनता से चर्चा करेंगे। फर्स्ट फेज में 89 सीटें हैं और इनके लिए 9 दिसंबर को वोटिंग होगी। 
- भूपेंद्र यादव के मुताबिक- पहले फेज के लिए जो स्टार कैंपेनर की लिस्ट तैयार की गई है, उसमें बड़े नेता शामिल हैं। इनमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, उमा भारती, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान और वसुंधराराजे सिंधिया के नाम शामिल हैं। 
- यादव के मुताबिक, पार्टी का चुनावी मुद्दा ‘वंशवाद और जातिवाद बनाम विकासवाद’ होगा

 मंथन न्यूज़ -  तमिलनाडु में कुछ स्कूल टीचरों को मद्रास हाईकोर्ट के जज को ट्रोल करना भारी पड़ गया. मद्रास हाईकोर्ट के जज एन किरुबाकरन को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने, आपत्तिजनक भाषा और फैसले का विरोध करने के चलते तमिलनाडु सरकार ने 50 FIR दर्ज की है और 11 स्कूल टीचरों को सस्पेंड कर दिया है. जज ने टीचरों की हड़ताल पर सितंबर में एक फैसला दिया था  जिसका इन टीचरों ने सोशल मीडिया पर विरोध किया था. जज किरुबाकरन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को एक 40 वर्षीय महिला को वेल्लोर से गिरफ्तार कर लिया गया है.स्कूल शिक्षा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेट्री प्रदीप यादव  ने बताया 'कोर्ट के आदेश पर 11 टीचरों को सस्पेंड कर दिया है. इन लोगों पर जज और न्यायपालिका के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और असंसदीय शब्द इस्तेमाल करने का आरोप है. उन सभी ने बिना शर्त माफी भी मांगी है.' और सरकारी नौकरों के ऊपर कार्रवाई हो सकती है. इनमें से ज्यादातर स्कूल शिक्षक हैं, करीब 50 FIR इस मामले में दर्ज की गईं हैं.टीचर सातवें वेतन आयोग और पेंशन स्कीम लागू करने के लिए हड़ताल कर रहे थे. इतना ही नहीं इन मांगों के चलते टीचर क्लास का भी बायकॉट कर रहे थे.नीट परीक्षाओं में तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों के खराब प्रदर्शन के बाद जस्टिस किरुबाकरन ने कहा था कि वेतन की मांग करने वाले टीचरों को शर्म आनी चाहिए. सातवें वेतन आयोग की मांग करने वाले टीचरों को अपनी जिम्मेदारी भी समझनी चाहिए. ऐसे लोगों को हड़ताल नहीं करनी चाहिए. राज्य से केवल पांच सरकारी स्कूल स्टूडेंट मेडिकल सीट सुरक्षित कर पाए हैं

MARI themes

Powered by Blogger.