Related imageपुनम पुरोहित मंथन न्यूज़-  स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय शाह ने  हनुमान जयंती पर सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री  शाह  ने  कहा कि श्रीराम भक्त  हनुमान के जीवन और चरित्र से शिक्षाएं लेकर जीवन में सफलताएं प्राप्त की जा सकती है।  हनुमान जी ज्ञानी थे, गुणग्राही थे, सत्यशील थे और उच्च आदर्शों से अनुशासित थे।  उनमें संवाद कौशल था।

श्री शाह ने कहा कि हनुमान जी की श्रीराम भक्ति से प्रेरणा लेकर जीवन के हर क्षेत्र में  
सफलता पाई जा सकती है।

मंथन न्यूज़ -  हनुमान जयंती पर नर्मदा घाटी विकास (स्वतंत्र प्रभार), राज्य मंत्री   लाल सिंह आर्य  ने नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं।  मंत्री लाल सिंह आर्य कहा कि श्रीराम भक्त  हनुमान के जीवन और चरित्र से समर्पण की प्रेरणा मिलती है, जिससे हम अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं।Image result for मंत्री लाल सिंह आर्य

Image result for narottam mishra photosमंथन न्यूज़ -जनसम्‍पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नागरिकों को बधाई दी है। डॉ. मिश्र ने आज दतिया और डबरा में हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2015 की 34,716 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती पर लगी रोक हटा ली है। कोर्ट ने कहा कि लिखित परीक्षा कराए बगैर मेरिट के आधार पर भर्ती किए जाने में कोई अवैधानिकता नहीं है।
UP Police यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले एवं न्यायमूर्ति सुनीत कुमार की खंडपीठ ने रणविजय सिंह व अन्य की कई याचिकाओं पर दिया है। याचिकाओं में कहा गया था कि सूबे में 2008 से पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर की जा रही है। 2008 का नियम था कि पहले प्रारंभिक फिर मुख्य लिखित परीक्षा कराई जाएगी। 2015 में 2008 के रूल को बदलकर लिखित परीक्षा का प्रावधान समाप्त कर दिया गया और मेरिट के आधार पर चयन करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि दसवीं व 12वीं के अंकों के गुणांक के मेरिट के आधार पर चयन और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।
साथ ही 28 हजार 916 पुरुष व 5800 महिला कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। याचियों का कहना था कि मेरिट के आधार पर चयन अवैधानिक व गैरकानूनी है। याचिकाओं पर जवाब में राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि सूबे में पुलिस कांस्टेबलों की काफी कमी है। इस समय लगभग डेढ़ लाख पुलिस कांस्टेबलों की जरूरत है। लिखित परीक्षा की प्रक्रिया लंबी होती है। इसके माध्यम से चयन में काफी समय लग जाता है। पूर्व में हुई भर्तियों में पहले मेडिकल फिर लिखित व उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से चयन होता था। इसमें कई वर्ष लग जाते थे।
कांस्टेबल के चयन के लिए जितनी अहर्ता होनी चाहिए, उतनी 2015 की इस व्यवस्था से पूरी होती है। इस चयन प्रक्रिया के बाद 2017 की भर्ती में फिर लिखित परीक्षा का प्रावधान किया गया है लेकिन यह परीक्षा साधारण प्रकार की है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में किसी प्रकार समझौता नहीं किया गया है। इस पर कोर्ट ने याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि पुलिस भर्ती में मेरिट के आधार पर चयन में कोई त्रुटि नहीं है।
2013 की 41 हजार सिपाहियों की भर्ती पर फैसला है सुरक्षित
2013 में 41,610 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने निर्णय सुरक्षित कर रखा है। इसमें क्षैतिज आरक्षण के बचे 2312 पदों को कैरी फारवर्ड करने को चुनौती दी गई है। याचिकाओं में 1993 एक्ट के नियम 3(5) को चुनौती दी गई है, जिसमें यह व्यवस्था है कि क्षैतिज आरक्षण के तहत उपयुक्त अभ्यर्थी न होने पर उन पदों को दो वर्षों तक कैरी फारवर्ड किया जाएगा। याचिकाएं दाखिल होने के बाद शासन ने यह रूल संशोधित करते हुए नियम 3(5) को समाप्त कर दिया गया। 
हाईकोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद 27 मई 2016 को 2015 की इस भर्ती पर स्थगनादेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि सरकार चाहे तो भर्ती प्रक्रिया जारी रख सकती है लेकिन अंतिम परिणाम नहीं जारी किया जाएगा। 
-सीमांत सिंह, अधिवक्ता

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ लखनऊ -योगी सरकार के इस कदम के बाद उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद विधायकों के लिए अब विधानसभा सत्र की कार्यवाही में शामिल होना आसान नहीं होगा. सूबे की योगी सरकार ट्रायल कोर्ट में माननीयों को सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दिए जाने का विरोध करने जा रही है.
विधानसभा सदन में नहीं आ सकेंगे ये विधायक
मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी वर्तमान में बांदा जेल में, सपा विधायक हरिओम यादव फिरोजाबाद जेल में और एमएलसी बृजेश सिंह वाराणसी जेल में बंद है. सरकार के इस कदम से माना जा रहा कि ये माननीय सदन की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकेंगे. हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में मुख्तार अंसारी और हरिओम यादव को वोट डालने की अनुमति नहीं दी गई थी.
यूपी के प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए कहा कि सरकार की ओर से ट्रायल कोर्ट में अभियोजन अधिकारी विधायकों के सत्र में आने का विरोध करेंगे. शासनादेश में के. आनंदन नाम्बियार बनाम मुख्य सचिव गवर्नमेंट ऑफ मद्रास के मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के फैसले का हवाला दिया गया है.
इसके अलावा बसपा के पूर्व विधायक शेखर तिवारी के मामले में हाईकोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया है. दोनों ही फैसले में कहा गया है कि जो भी विधायक विचाराधीन बंदी हैं, उन्हें विधान मंडल सत्र में शामिल होने का विधिक अधिकार नहीं है.
प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार ने इस मामले में डीजी कारागार को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जेल में बंद विधायकों को सदन में शामिल होने की अनुमति लेने के मामले में सभी जिलों के अभियोजन अधिकारी को अपने स्तर से निर्देश जारी करें. प्रदेश में कई विधानसभा सदस्य विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के घेरे में हैं और उन पर आपराधिक मुकदमे भी चल रहे हैं.

Image result for narottam mishra photosमंथन न्यूज़ दतिया -लहार विधानसभा के रावतपुरा धाम में श्रीश्री 1008 रविशंकर महाराज के सानिध्य में 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2018 तक सामाजिक कुंभ और लक्ष्मीनारायण महायज्ञ होगा। आयोजन की तैयारियों के लिए शुक्रवार को प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने रावतपुरा थाम में बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री डॉ. मिश्रा ने श्रीश्री 1008 रविशंकर महाराज से मुलाकात की और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, एसपी प्रशांत खरे को तैयारियां करने के निर्देश दिए।
बैठक में श्रीश्री 1008 रविशंकर महाराज ने मंत्री को सामाजिक कुंभ के दौरान ही जरूरतों के बारे में बताया। मंत्री मिश्रा ने कहा रावतपुरा में होने वाले सामाजिक महाकुंभ में भारी तादाद में श्रद्धालु आएंगे। इनके लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। हैंडपंप, पाइप लाइन की व्यवस्था समय सीमा में होनी चाहिए। मेडिकल कैंप होना चाहिए। कानून व्यवस्था की दिशा में सुरक्षा के इंतजाम होना चाहिए। रावतपुराधाम के आसपास में श्रद्धालुओं को आने जाने के लिए सीसी सड़क, मिट्टी मुरम सड़क की सुविधा की जाए। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी प्रशांत खरे, सीईओ जिला पंचायत सपना निगम, अपर कलेक्टर टीएन सिंह और आश्रम संचालक मोहन सिंह गौर व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंथन न्यूज़ शिवपुरी -शहर के गांधी पार्क मैदान में अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में मंत्री यशोधरा ने एक महिला से पूछा कि भाजपा का निशान क्या है। इस पर महिला ने कहा कि पंजा है। इसके बाद मंत्री ने उसे बताया कि भाजपा का निशान कमल है। महिला सॉरी कहती नजर आई। हालांकि मंत्री ने मुस्कराकर उसे कमल निशान के बारे में जानकारी दी। इधर मेले में जाने से पहले मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने गुरुवार को अपने दौरे की शुरूआत जैन मंदिर से की और यहां भगवान महावीर की पूजा अर्चना करने के बाद वे शहर में जारी सिंध परियोजना के पानी कनेक्शन के काम को देखने पुलिस लाइन पहुंचीं और दोशियान के अधिकारियों सहित कलेक्टर को जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने काम की रफ्तार तेज करने की बात कही और टीम बढ़ाने को भी कहा। ठेकेदार ने उनसे भुगतान कराने की बात कही। जिस पर सीएमओ व अन्य अधिकारियों ने फाइल नपाध्यक्ष के पास होने की बात कही। इस पर मंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह फाइल जल्द मंगाकर ठेकेदार का भुगतान कराएं। मंत्री टोंगरा मार्ग पर भी गईं, यहां जनता ने सीवर कार्य घटिया और ढक्कनों को खुला छोड़ने की बात मंत्री से कही तो मंत्री ने मौके पर ही पीएचई के ईई एसएल बाथम की क्लास ले डाली। उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। निर्देश दिए कि कमियां दूर की जाएं।
ऊंचे नीचे ट्रैक को देखकर जताई नाराजगी
फिजिकल कॉलेज परिसर में हाल ही में एथलीट ट्रैक तैयार किया गया है। यहां मंत्री पहुंचीं तो ऊंचा नीचा ट्रैक देखकर नाराज हुईं और कहा कि भोपाल जाकर देखकर आएं कि किस तरह ट्रैक तैयार किया जाता है। यहां 1680 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल तैयार हो गई है। इसके समीप बारिश में पौधरोपण करने के निर्देश दिए। सीआरपीएफ के मैदान में बनी दर्शक दीर्घा की तर्ज पर यहां भी दर्शक दीर्घा बनाने की बात कही। डीपीएड और सीपीएड के बारे में भी बात की। इसी दौरान कैंपस में एक कुत्ता नजर आया। इस पर मंत्री ने कहा कि लाखों के बजट खर्च के बाद भी कॉलेज कैंपस में जानवरों का प्रवेश नहीं रुक पा रहा। अफसोस की बात है। उन्होंने हिदायत दी कि जानवर तो छोड़िए यहां कुछ भी नजर नहीं आना चाहिए।
झांसी तिराहा पर नपा उपाध्यक्ष ट्रैक्टर जब्त कराया
मंत्री नगर में यातायात व्यवस्था को लेकर भी सख्त नजर आईं। कई स्थानों पर बेतरतीब खड़े वाहन और रेत गिट्टी के ढेर देखकर मंत्री ने अधिकारियों से हटवाने को कहा। टोंगरा रोड से झांसी तिराहे के बीच कई स्थानों पर उन्होंने वाहन चालकों से खुद बात की और कहा कि यातायात बाधित करना ठीक बात नहीं। इसी दौरान जब गांधी पेट्रोल पंप के सामने सड़क घेरे एक ट्रैक्टर खड़ा नजर आया तो मंत्री ने उसकी जानकारी ली। यहां लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर पर भैया लिखा है और यह नपा उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा का लग रहा है। इसके बाद मंत्री ने यातायात प्रभारी को उसे तत्काल मौके से जब्त करने निर्देश दिए। ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हुआ तो पूर्व पार्षद रामू गुर्जर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने धक्का लगाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कराया। इधर उपाध्यक्ष अन्नी का कहना है कि ट्रैक्टर उनके रिश्तेदार का था। हो सकता है उसने सड़क पर खड़ा किया हो हम उसे हिदायत देंगे कि सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा करना ठीक बात नहीं।
अंत्योदय मेले में 1 हजार 16 हितग्राहियों को दी 9 करोड़ से अधिक की सहायता
मंत्री यशोधरा राजे ने अंत्योदय मेले में कहा कि मध्यप्रदेश देश का एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों के कल्याण के लिए सर्वाधिक योजनाएं संचालित की गई हैं। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी हेतु 265 रुपए प्रति क्विंटल के मान से बोनस भी दिया जा रहा है। इस प्रकार किसान 2 हजार रुपए प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं बेच सकेगा। मंत्री ने ग्राम धुवानी में 15 लाख की लागत से बनने वाले तालाब का भूमिपूजन भी मेले के दौरान किया, साथ ही 1 हजार 16 हितग्राहियों को 9 करोड़ 27 लाख से अधिक की सहायता दी

MARI themes

Powered by Blogger.