मंथन न्यूज शिवपुरी
पूनम पुरोहित
पूर्व नपाध्यक्ष रहे स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण शिवहरे की सुपुत्री कुमारी तनुश्री शिवहरे ने शिवपुरी का नाम रोशन किया है! उन्होंने देहरादून की आई एम एस यूनिसन यूनिवर्सिटी से b.a. LLB के 5 वर्षीय कोर्स में यूनिवर्सिटी टॉप करने का गौरव प्राप्त किया है! उनकी इस उपलब्धि पर शिवहरे परिवार मैं खुशी का वातावरण है! कुमारी तनुश्री अपनी बड़ी बहन कुमारी ज्योति शिवहरे की तरह प्रतिभाशाली है! देश के प्रसिद्ध सिंधिया स्कूल की छात्रा रही कुमारी ज्योति ने इंदौर की जी एस आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज में कंप्यूटर साइंस बीटेक की डिग्री प्राप्त की और इस समय अमेरिका में इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम में अध्ययन कर डेटाएनालिस्ट का कोर्स कर रही है! तनुश्री दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक डॉ राजकुमार की भतीजी है उनकी मां वन्दना शिवहरे पूर्व पार्षद है और पिता राजेंद्र शिवहरे प्रतिष्ठित व्यवसाई हैं! उनके दो पुत्रियां हैं और दोनों बेटियां ने उनका जो मान बढ़ाया है! उसकी बेटियां किसी भी प्रकार से बेटो से कम नहीं है! तनुश्री में हायर सेकेंडरी परीक्षा में जिले की सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है और इसके बाद उन्होंने देहरादून की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में b.a. LLB में दाखिला लिया तनुश्री ने प्रत्येक सेमेस्टर में टॉप किया और फाइनल रिजल्ट में शानदार सफलता हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया! उनके टॉपर होने के कारण देहरादून में नवंबर में होने वाले दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा सम्मानित कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया जाएगा! तनुश्री की उपलब्धि पर उन्हें डॉ राजकुमार शिवहरे, शैलेंद्र गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष पदम काका, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लडा, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता, राकेश जैन, राजेश यादव, विजय शर्मा, अशोक कोचेटा, राजकुमार शर्मा, जगमोहन सिंह सेंगर, विरेन्द्र रघुवंशी, विभा रघुवंशी, पूनम पुरोहित आदि ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
मैंने न्यायिक सेवा को बनाया है अपना लक्ष्य तनुश्री
बीए एल बी की प्रतिष्ठित परीक्षा में यूनिवर्सिटी टॉपर तनुश्री ने चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने न्यायिक सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है उन्होंने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण शिवहरे का सपना था कि मैं जज बनूं और उनके सपने को पूरा करने के लिए मैं न्यायिक क्षेत्र में आई हूं बीएएलएलबी करने के बाद अब मैं न्यायिक सेवा परीक्षा में भाग लेकर जज बनूंगी और अपने दादा के सपने को साकार करूंगी

Post a Comment