मंथन न्यूज रीवा
जल-संसाधन, जनसंपर्क, संसदीय कार्य मंत्री तथा रीवा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने 48 करोड़52 लाख की लागत से बनाये गये बमरहा बाँध का लोकार्पण किया। मऊगंज विधानसभा क्षेत्र में बनाये गये इस बाँध से 16 गाँवों के 2200 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि रीवा जिले में सिंचाई की सुविधाओं में वृद्धि होने से किसान प्रफुल्लित हैं। उनकी उपज बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। बाणसागर की नहरों से जिले का अधिकांश भाग सिंचित हो रहा है। शेष भू-भाग में भी मुख्य तथा माइनर नहरों से किसानों के खेतों में पानी पहुँचाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। बमरहा बाँध के बन जाने से हनुमना तथा मऊगंज के पहाड़ी क्षेत्र में निर्मित 63 वर्ग किमी जल-ग्रहण क्षेत्र से 16 गाँवों की 2200 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। साथ ही इन ग्रामों के भू-जल-स्तर में भी बढ़ोत्तरी होगी।
मंत्री डॉ. मिश्र ने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी तथा विकास योजनाओं की चर्चा की। सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने कहा कि रीवा जिले के लिये बाणसागर का पानीवरदान सिद्ध हुआ है। सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि से यहाँ की दिशा और दशा में बदलाव आया है।

Post a Comment