शिवपुरी, 03 मई 2018/ शहर के सौनचिरैया फीडर मेंटीनेंस तथा 33 केव्ही.फीडरों पर लाईन शिफ्टिंग का कार्य किए जाने हेतु 04 मई 2018 को विद्युत का प्रवाह बंद रहेगा। जिसमें शहर के सौनचिरैया फीडर पर प्रातः 09 बजे से शाम 03 बजे तक तथा 33 के.व्ही. भगौरा, फतेहपुर एवं पोहरी फीडर प्रातः 09 बजे से 04 बजे तक विद्युत प्रवाह नहीं होगा। जिससे 33/11के.व्ही.उपकेन्द्र भगौरा, बांसखेड़ी, विलोकला एवं पडोरा, उपकेन्द्र मनियर से निकलने वाले 11 केव्ही फीडर तथा तहसील पोहरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

Post a Comment