जो गरीब है वो सरकार के सबसे करीब है - मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र

समाचार 
दतिया 5 मई 2018/ मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्थानीय वृंदावन धाम में नगर पालिका क्षेत्र दतिया के 800 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के लिए एक-एक लाख रूपये की राशि प्रथम किश्त के रूप में वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है। प्रत्येक योजना में गरीबों को प्राथमिकता है जो व्यक्ति गरीब है वह हमारी सरकार के सबसे करीब है।
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि राजनीति में सेवा का भाव लेकर आए है दिन भर में यदि एक गरीब का भी आंसू पौछ लेते है तो मैं अपने जीवन को धन्य मानता हॅू। जनता की सेवा मंे आनंद मिलता है मन लगाकर सेवा कर रहा हॅॅू जनता के लिए विकास में कोई कसर नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि 800 परिवारों को एक-एक लाख रूपये की पहली किश्त दी जा रही है। इसके अलावा रर से विस्थापित परिवारों को भी द्धितीय किश्त दी जा रही है। इस प्रकार कुल 9 करोड़ 20 लाख रूपये वितरित किया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि पैसे का सदुपयोग करें और शीघ्रता से घर बनाए यदि बीच को कोई गड़बड़ी करता है तो मुझे जरूर बताए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास में दतिया को भारत में प्रथम स्थान मिलने पर अधिकारियों को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना, मुफ्त ईलाज, बच्चों के लिए वजीफा एवं पढ़ाई की फीस, एक रूपये किलो गेंहूॅ, चावल, नमक आदि का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पालिका दतिया श्री योगेश सक्सैना ने दतिया में हुए विकास गिनाए इसके अलावा डाँ. सलीम कुरैशी, पार्षद सेवंती भगत, सुरेश उपाध्याय, दीपक सोनी, रामू शर्मा, चंदू साहू, अनूप तिवारी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत ढेंगुला ने किया। इस दौरान हितग्राहियों में सर्वश्री मंशाराम केवट, भगवत केवट, रामसिंह लोधी, मैथलीशरण अहिरवार, किशोरीशरण रावत, रामचरण रायकवार को एक-एक लाख रूपये की राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।