न्यायपालिका की गरिमा से खेल रही कांग्रेस : नरेंद्र सिंह

मंथन न्युज भोपाल-
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि लगातार चुनावी हार से कुंठित कांग्रेस लोकतंत्र और न्यायपालिका की गरिमा के साथ खिलवाड़ कर देश को खतरे में डाल रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए राज्यसभा में महाभियोग लाने का प्रस्ताव और कर्नाटक में कांग्रेस के सिद्धरमैया का उत्तर-दक्षिण का मुद्दा उछालना इसका ताजा उदाहरण हैं ।

चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी मंदिर-मंदिर फिर रहे : तोमर

देश के लिए ये कुत्सित प्रयास बहुत घातक हैं। चुनाव आयोग के बाद कांग्रेस ने न्यायपालिका को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा कि इससे पहले कांग्रेस भगवा आतंकवाद के नाम पर दुष्प्रचार कर देश को बट्टा लगा चुकी है। भगवा आतंकवाद का नाम देने वाले राहुल गांधी, चिदंबरम और दिग्विजय सिंह अब कह रहे हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। तोमर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए राहुल गांधी मंदिर ? मंदिर फिर रहे हैं और खुद को शिवभक्त होने का दावा भी कर रहे हैं।

 

भाजपा अध्यक्ष शाह आज भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे मंत्र 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सुबह १०.३० बजे विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। यहां से शाह सीधे भेल दशहरा मैदान पहुंचेंगे, जहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे चार घंटे में चार महीने की रणनीति समझाएंगे। शाह बेंगलुरु से आएंगे और दोपहर तीन बजे बेंगलुरु रवाना हो जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह का ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सुबह नौ बजे शुरू हो जाएगी, जिसकी अध्यक्षता राकेश सिंह करेंगे। शाह पहले पदाधिकारी, मंत्री, विधायक और कोर ग्रुप के सदस्यों से अलग अलग चर्चा करने वाले थे लेकिन समय कम होने के कारण अब सभी की संयुक्त बैठक होगी जिसे अमित शाह संबोधित करेंगे। राकेश सिंह ने भेल दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।