भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को संपन्न कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में रखे जाने वाले अनुपूरक अनुमान बजट को मंजूरी दे दी। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई| बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर भी चर्चा हुई।
मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता और जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया पीएम मोदी विकास पर्व की शुरुआत करने मप्र आ रहे है। सिंचाई योजना के विजन डॉक्यूमेंट का लोकार्पण करेंगे, विकास पर्व के तहत होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, राधामोहन सिंह औरऑर के सिंह भी मध्यप्रदेश आ रहे हैं।
कैबिनेट ने दी इन प्रस्तावों को मंजूरी
-बैरसिया में दलित किसान की मौत के मामले में नरोत्तम मिश्रा ने कहा सरकार कार्रवाई कर रही है| दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
-धार जिले की सड़क परियोजना को कैबिनेट ने दी प्रशासकीय स्वीकृति
-विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की कई योजनाओं को कैबिनेट ने दी मंजूरी
-खण्डवा दतिया और छिंदवाड़ा मेडिकल कालेज के लिए कैबिनेट ने दी प्रशासकीय मंजूरी
-सीएम फ्लैगशिप योजनाओ के तहत महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप को लोन देने की मंजूरी
-राजमार्ग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी
-छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण को मंजूरी
-कई मेडिकल कालेजों के लिए राशि मंजूर

Post a Comment