पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

कुकडेस्वर --पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पार्थिव देह गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। पैतृक गांव कुकड़ेश्वर में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई। पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ मप्र व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित कई मंत्रियों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।sunder lal patwa kukdeshwar 20161229 134427 29 12 2016

पूर्व केंद्रीय मंत्री व दो बार मप्र की सत्ता संभाल चुके पटवा का 28 दिसंबर को भोपाल में निधन हो गया था। गुस्र्वार सुबह करीब 9.40 बजे एयर एंबुलेंस से पटवा के पुत्र प्रदेश के पर्यटन राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा व अन्य परिजन पार्थिव देह के साथ नीमच पहुंचे।
सुबह करीब 10 बजे पार्थिव देह सड़क मार्ग से कुकड़ेश्वर ले जाई गई। करीब 2 घंटे में पार्थिव देह पैतृक गांव कुकड़ेश्वर पहुंची। रास्तेभर लाडले नेता को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। फार्म हाउस पर अंत्येष्टि हुई। जहां पटवा को पुत्र सुरेंद्र पटवा व अन्य परिजनों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पटवा को अंतिम विदाई देने पहुंचे। 

पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, आरएसएस के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, डॉ.सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, थावरचंद गेहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा के प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा, गौरीशंकर सेजवार, अर्चना चिटनीस, पारस जैन, चैतन्य काश्यप सहित कई विधायक श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए कुकड़ेश्वर पहुंचे