मप्र में 15 कलेक्टर को बदले जाने की संभावना, लिस्ट तैयार यहॉ होगे नये कलेक्टर |


भोपाल। आईएएस अफसरों के तबादले करने के बाद सरकार एक बार फिर मैदानी स्तर पर बदलाव करेगी। इसमें करीब 15 दर्जन जिलों के कलेक्टर बदल जाएंगे। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) के 75 से ज्यादा और राजस्व के 50 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले भी होंगे। मंत्रालय में इनकी सूची बनकर तैयार है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हरी झंडी मिलते ही तबादला आदेश जारी हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक सरकार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोच-समझकर मैदानी जमावट करेगी। इसके मद्देनजर ही छिंदवाड़ा कलेक्टर जेके जैन को हटाने के बाद भी किसी अधिकारी को पदस्थ न करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिंह को प्रभार सौंपा गया है।
यहां ऐसा अधिकारी भेजा जाएगा, जो सरकार के हिसाब से योजनाओं के कामों को गति दे सके। नगरीय विकास विभाग के उप सचिव भरत यादव का नाम भी छिंदवाड़ा भेजे जाने वाले अफसरों में प्रमुखता से लिया जा रहा है।सामान्य प्रशासन विभाग ने 75 से ज्यादा अधिकारियों की सूची भी तैयार कर ली है। इसके साथ ही 2013 का विधानसभा चुनाव कराने वाले अधिकारियों की भी बदली की जाएगी। इसी तरह राजस्व विभाग के मैदानी अधिकारियों के तबादले होंगे। विभाग ने 50 से ज्यादा अधिकारियों के नाम चिन्हित कर लिए हैं।

अगली सूची में होंगे कलेक्टरों के तबादले

आईएएस अफसरों की अगली सूची में एक दर्जन से ज्यादा कलेक्टर हो सकते हैं। जिनमें 

मुरैना कलेक्टर भास्कर लक्षकर, 

भिंड कलेक्टर इलैया राजा टी, 

दतिया कलेक्टर मदन कुमार, 

शिवपुरी कलेक्टर तरुण राठी, 

छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी, 

दमोह कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा, 

सतना कलेक्टर मुकेश शुक्ला, 

शहडोल कलेक्टर नरेश पाल, 

डिंडौरी कलेक्टर अमित तोमर, 

सिवनी कलेक्टर गोपाल डाड,  

बैतूल कलेक्टर शशांक मिश्रा, 

होशंगाबाद कलेक्टर अवनीश लवानिया, 

रायसेन कलेक्टर भावना वालिंबे, 

खरगोन कलेक्टर अशोक कुमार एवं 

अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा 

को हटाया जा सकता है। साथ ही कई विभागों के विभागध्यक्ष भी बदले जाना है। जिन कलेक्टरों को हटाया जाना है, उनमें भास्कर लक्षकार, इलैया राजा, तरुण राठी, शशांक मिश्रा को दूसरे जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है। 

ये बन सकते हैं कलेक्टर

जिन आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनाया जाना है, उनमें ज्ञानेश्वर पाटिल, लोकश जाटव, राजीव शर्मा, जीवी रश्मि, संजीव सिंह, शेखर वर्मा, अजय गंगवार, रविन्द्र सिंह, उर्मिला शुक्ला, वीरेन्द्र रावत, भगत कुलेश, स्वाति मीणा, आआर भोंसले, विकास नरवाल, राजेश कॉल, भरत यादव, शिल्पा गुप्ता, वेद प्रकाश, राकेश सिंह, मंजू शर्मा, शैलवाला मार्टिन, अनुभा श्रीवास्तव, सुरभि गुप्ता, धनराजू एस के नाम कलेक्टर बनने वाले अफसरों की सूची में शामिल हैं।