अलीगढ़। एएमयू के यूनियन हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर हुए बवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में योगी ने कहा कि जिन्नाा ने हमारे देश का बंटवारा किया। हम किस तरह उनकी उपलब्धियों का बखान कर सकते हैं। भारत में जिन्ना का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
योगी ने कहा कि एएमयू मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जल्द ही उन्हें इसकी रिपोर्ट भी मिल जाएगी। रिपोर्ट पर वह एक्शन लेंगे। साफ है कि एएमयू में जिन्नाा की तस्वीर के मामले में प्रदेश सरकार कड़ा रुख अख्तियार करेगी।
5 दिनों से विश्वविद्यालय में पढ़ाई ठप्प-
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर बुधवार को हुए बवाल के बाद छात्र संघ ने पांच दिन तक एकेडमिक कार्य ठप रखने का ऐलान किया है। परीक्षा व प्रैक्टिकल भी नहीं होंगे। दशकभर में ऐसा पहली बार हुआ है। एएमयू प्रशासन, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टॉफ का भी इन्हें मूक समर्थन है।
बुधवार देररात हुई जनरल बॉडी मीटिंग (जीवीएम) के बाद सुबह छात्र संघ ने पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की सुरक्षा में नाकाम रहने पर एसएसपी अजय साहनी को हटाने, प्रदर्शनकारी हिंदूवादी नेताओं व उनके साथ आए।
पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। बवाल के चंद घंटे पहले ही साहनी आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर यहां पहुंचे थे। वहीं, कुछ छात्रों ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, जिसमें घटना का मुख्य साजिशकर्ता स्थानीय भाजपा सांसद सतीश गौतम को बताया गया। एएमयू में हालात तनावपूर्ण, पर शांति है।

Post a Comment