जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने 150 शिक्षकों का किया सम्मान

मंथन न्यूज दतियाजनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि स्वस्थ समाज के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शिक्षकों के मार्गदर्शन पर ही बच्चों का भविष्य टिका होता है। शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माण करते हैं। डॉ. मिश्र दतिया में 150 शिक्षकों के सम्मान-समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर पाठ्य-पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक भी मौजूद थे।