स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंह श्योपुर में करेंगे सघन मिशन इन्द्रधनुष का शुभारंभ

मंथन न्यूज श्योपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री रुस्तम सिंह 8 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे श्योपुर में और शाम 5 बजे मुरैना में सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। श्री सिंह 9 अक्टूबर को भोपाल लौट आयेंगे।

सघन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम में 9 घातक बीमारियों के विरुद्ध आंशिक रूप से टीकाकृत, छूटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सुदूर क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाएगा।