मंथन. न्यूज भोपाल युवाओं को देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा कराने वाली सरकार की अनूठी ''माँ तुझे प्रणाम'' योजना के तहत आज युवाओं का दल बाड़मेर के लिए रवाना हुआ। टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मेजर ध्यानचंद हॉल में युवाओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया गया।
योजना प्रभारी एवं जिला खेल अधिकारी श्री ओ.पी. हारोड़ द्वारा दल प्रभारी रीवा के खेल प्रशिक्षक श्री अमर सिंह को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया जो सीमा पर फहराया जाएगा। रीवा जिले के 72 युवाओं के दल ने आज जोधपुर एक्सप्रेस से प्रस्थान किया। यह दल 12 अक्टूबर को वापस लौटेगा।
डी.एस.ओ श्री ओ.पी. हारोड़ ने बताया कि ''माँ तुझे प्रणाम'' योजना के अंतर्गत अभी तक प्रदेश के साढ़े सात हजार से अधिक युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण कराया जा चुका है। यात्रा का यह क्रम निरंतर जारी है।

Post a Comment