मंथन न्यूज़ - फ्रांसीसी कूटनीतिक सूत्रों ने आज जोर देकर कहा कि राफेल लड़ाकू विमान करार भारत के हित में है। यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह काफी महंगे दाम पर फ्रांसीसी कंपनी से 36 विमान खरीद रही है। कांग्रेस के आरोपों को सीधे तौर पर खारिज करने से परहेज करते हुए फ्रांस ने कहा कि ‘‘जबर्दस्त प्रदर्शन’’ और ‘‘प्रतिस्पर्धी कीमत’’ की वजह से राफेल विमान का चयन किया गया था। साथ ही उसने कांग्रेस के आरोपों को ‘‘घरेलू राजनीतिक मुद्दा’’ करार दिया। साथ ही फ्रांस ने कहा कि आरोप लगाने और दावे करने से पहले ‘‘तथ्यों को जांचने’’ की जरूरत है। राफेल डील पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोर्चा खोला और डील पर सवाल उठाए । राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उनसे इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए और उन्हें देश को इस बात का जवाब देना चाहिए। राहुल ने असंगठित क्षेत्र के मजदूर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों पर कहा ‘‘मै आपके सारे सवालों का जवाब देता हूं, क्या आपने प्रधानमंत्री से राफेल रक्षा सौदे के बारे में सवाल पूछा है, आखिर मोदी चुप क्यों हैं, और इस बारे में कुछ क्यों नहीं बोलते हैं।‘’ उन्होंने आरोप लगााय कि मोदी ने एक उद्योगपति को फायदा पहुुंचाने के लिए राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने कहा कि उनसे इस सौदे में बदलाव करने के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे के कारोबार में बहुत कम समय में 16 हजार गुणा की बढ़ोत्तरी कैसे हो गई,पर भी सवाल पूछे जाने चाहिए
Post a Comment