मुरादाबाद। निकाय चुनाव में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुरादाबाद पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूल मलाये डालकर व बुके देकर स्वागत किया और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का दिल से अभिनन्दन करते हुए अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि 'कार्यकताओं की आपकी क्षमता किसी से छुपी नहीं। हनुमान की तरह कभी-कभी कार्यकर्ता अपनी ताकत भूल जाता है, वही ताकत को याद दिलाने आया हूं'।
जनसभा को संबोधित करते केशव मौर्य।
केशव मौर्य ने कहा कि 'विकास नारा नहीं सकंल्प है। सकंल्प पत्र विकास का रोडमैप है। पिछली सरकार में आम आदमी डरा रहता था। अपराधियों के इशारे पर थाना चलते थे। एंटी रोमियो दल का गठन करके अभियान चलाया गया। खरबों रुपये की जमीन भूमाफियाओं से खाली कराई, जो अपराधी पुलिस से टकराया उसको यमलोक भेजने का काम प्रदेश सरकार ने किया। यूपी का विकास हमारा सकंल्प है नारा नही
रिपोर्ट :- बाजिद अली
( मुरादाबाद )

Post a Comment