रक्षा मंत्रालय के सामने बजट की समस्या
रक्षा मंत्रालय के लिए सेना की मांग पूरी करना आसान नहीं होगा क्योंकि रक्षा क्षेत्र का सालाना बजट नए प्रोजेक्ट्स के लिए पर्याप्त नहीं है। ज्यादातर पैसा पहले हो चुकी डील की किश्त के रूप में चुका दिया गया है। ऐसा में सेना की नई मांगों को अगर पूरा करना पड़ा तो सिर्फ एयरफोर्स के लिए 1.15 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी। 'स्वदेशी' में ये हैं कमियां?तेजस
-तेजस एयरक्राफ्ट का प्रोजेक्ट 1983 में सेंक्शन किया गया था। वायु सेना के मुताबिक यह लड़ाई के लिए तैयार नहीं है।
-इसका फाइनल क्लीयरेंस भी जून 2018 तक मिलेगा।
-तेजस की रेंज और हथियारों को ले जाने की क्षमता भी काफी कम है।
-साल 2015 में कैग ने तेजस के वायुसेना में शामिल किए जाने की आलोचना की थी।
-सीएजी के मुताबिक एलसीए मार्क-1 में इलेक्ट्रॉनिक लड़ाई लड़ने की क्षमता नहीं है क्योंकि जगह की कमी के कारण तेजस में सेल्फ डिफेंस वाला जैमर नहीं लगाया जा सका है। अर्जुन
-इस टैंक का प्रोजेक्ट 1974 में सेंक्शन किया गया था।
-यह काफी भरी टैंक है जिस वजह से पुल और रेत वाले एरिया को पार करने में इसे दिक्कत आती है।
-इससे सीधा वार करना मुश्किल है।

Post a Comment