अनाप-शनाप बोलने वाले ये सारे लोग आशा राम और राम रहीम के समर्थक हैं - लालू यादव

Image result for लालू प्रसाद ke picमंथन न्यूज़ - नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर बिहार के हाजीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कल  केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. सभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने पीएम समेत कई मंत्रियों पर निशाना साधा. इस दौरान राजद सुप्रीमो ने कहा कि लालू का राज होगा तो गरीबों का राज होगा. उन्होंने यह भी कहा कि राजद की सरकार बनी तो फिर से चौथी पास लोगों को सिपाही बनायेंगे.

सभा को संबोधित करते हुए लालू ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि नोटबंदी से देह व्यापार में कमी आयी है. ऐसे में तो यही लगता है कि देह व्यापार में जीएसटी ज्यादा लगता हो. लालू ने कहा कि अनाप-शनाप बोलने वाले ये सारे लोग आशा राम और राम रहीम के समर्थक हैं. उन्होंने कहा कि देश में कुछ साधुओं को छोड़ दें तो बाकी के सभी वैसे ही हैं. इन साधुओं का नसबंदी करना होगा.

बिहार में बालू बंदी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए लालू यादव ने कहा कि बालू इज ग्रैंडफादर ऑफ कंस्ट्रक्शन, लेकिन प्रदेश में इसकी खरीद बिक्री तक पर रोक लगा दी गयी है. नोटबंदी से छोटे कारोबारियों की हालत खराब थी, तो बालू बंदी से भी सबसे ज्यादा गरीबों को ही परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा, बिहार में छोटे कारखाने लगातार बंद हो रहे हैं. राजद सुप्रीमो ने कहा कि मुझ पर भी सिद्धांतों से समझौता का दबाव है, लेकिन मैं सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता