स्कूल, कॉलेजों में भाजयुमो कराएगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

मंथन न्यूज
शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में जिलेभर के स्कूल एवं कॉलेजों में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन  कराएगी। प्रतियोगिता जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 50 हजार छात्र-छात्राओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए बुकलेट तैयार की जा रही हैं।

मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र जैन बंटी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि पं. दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। परीक्षा दो स्तर पर होंगी। पहली स्कूल स्तर जिसमें 8 से 12 तक के छात्र सम्मिलित होंगे, दूसरी महाविद्यालियन स्तर जिसमें फस्र्ट ईयर से फाइनल ईयर तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। पूछे जाने वाले प्रश्नों में से 40 प्रतिशत पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन व एकात्म मानववाद के दर्शन पर केंद्रित होंगे। 30 फीसदी मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं पर, 10 फीसदी सामान्य ज्ञान में भी आपातकाल संघ की विचारधारा और भाजपा से जुड़े नेताओं से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान द्वारा बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पहले बुकलेट युवा मोर्चा देगा जिसमें दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आपातकाल जैसे पहलुओं के साथ ही शिवराज और मोदी सरकार से संबंधित जुड़ी जानकारी होंगी। यह प्रतियोगिता सभी मंडलों में आने वाले स्कूल एवं कॉलेजों में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष द्वारा मंडल स्तर तक संपन्न कराई जाएंगी।