शिवपुरी। भाजयुमो के नगर उपाध्य्क्ष पद पर सूरज बंसल की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष मुकेश चौहान के निर्देशन में भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, ज़िला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव की सहमति से नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने नगर की कार्यकारिणी घोषित की जिसमें सूरज बंसल को उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। सूरज ने कहा कि दिए गए दायित्व को वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया।
Post a Comment