मंथन न्यूज शिवपुरी
आज होटल ग्रीन व्यू में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर /चम्बल संभाग की बैठक का आयोजन किया गया । ग्वालियर चम्बल संभाग की काम काजी बैठक आगमी कार्यक्रमो और संगठन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से कि गयी। इस बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर एवं ग्वालियर चम्बल की प्रभारी एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता भदोरिया एवं संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ,संभागीय संगठन मंत्री प्रदीप जोशी, शिवपुरी संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव,भाजपा जिला अध्यक्ष शिवपुरी सुशील रघुवंशी , शिवपुरी की प्रभारी अबधेश गुर्जर शिवपुरी महिला मोर्चा अध्यक्ष बीनू शर्मा ,की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित पर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं माला सॉल श्रीफल देकर अतिथियो का स्वागत शिवपुरी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीनु शर्मा द्वारा किया गया ।
ग्वालियर चंबल संभाग की प्रभारी ममता भदौरिया द्वारा जिलो से आयी जिला अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक एवं उनके कार्यों का ब्योरा लिया गया
तत्पश्चात मंच को संबोधित करते हुए भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ
ने कहा हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम सब अपने देश को शक्तिशाली राष्ट्र बनाना चाहते हैं ।हम सब इस सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं ।राजनीति कैसे अच्छी हो यह हमारी जिम्मेदारी है हमारे कार्य का आकलन मुख्य रूप से भौगोलिक दृष्टि से अलग है ।लेकिन सिद्धांत एक ही है ।भारत को विश्व गुरु बनाना है
जिस तरह सभी कार्यों की तासीर अलग होती है उसी तरह सभी का कार्य करने का तरीका अलग अलग होता है ।पर लक्ष्य एक ही है ।कांग्रेस में चुनाव के समय ही गतिविधियां और कार्यक्रम देखने को मिलते हैं ।हमारे यहां कार्यक्रमों की कमी नहीं है ।और समय-समय पर कार्यक्रम का आयोजन किसी न किसी अवसर पर लगातार किया जाता है ।पर हमें कार्यक्रमों की समयरेखा सुनिश्चित करनी चाहिए जब जो कार्यक्रम हमारे पास आए उसे उसी समय सीमा में पूर्ण करना चाहिए कभी कभी हम कार्यक्रमों को उस समय सीमा में पूर्ण नहीं कर पाते और इसलिए हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यक्रम समय सीमा में हो। हमारे मुख्यमंत्री बहनों और किसानों के लिए जाने जाते हैं ।हमारे पास बहुत सारी योजनाएं हैं। हमें उन योजनाओं को सभी के पास लेकर जाना चाहिए ।हमारे नीचे की टीम मंडल हो या कोई भी नीचे जो लोग कार्यों में लगाए गए हैं। उन के माध्यम से ही हमें योजनाओं को जमीनी स्तर और आखिरी छोर तक ले जाने का कार्य करना है ।हमारे माध्यम से ही देश विश्व गुरु बनेगा हमारा अनुकरणीय योगदान भारत को विश्व गुरु बनाने में होना चाहिए।
भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी
नें कहां आधी आबादी महिलाओ की है और अब तो महिलाओं को 33% आरक्षण भी मिलने जा रहा है । महिला मोर्चा बहने भाजपा की योजनाओं को बहनों के बीच ले जाएं जैसे लाड़ली लक्ष्मी योजना, उज्जवला योजना ,इस प्रकार की तमाम योजनाएं जो हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के लिए लागू की है ।उन योजनाओं को बहने लोगों तक पहुंचाएं और लोगों को इस बात से अवगत कराएं कि यह योजना मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी बहन के लिए शुरू की है ।और इसका लाभ आप ले और मिल भी रहा है यह भी बताएं कि उज्ज्वला योजना के तहत जो गैस सिलेंडर आपको मिले हैं ।वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आप को उपलब्ध कराए हैं ।।अब कोलारस चुनाव करीब है पोलिंग बूथ में महिलाओं की ड्यूटी लगाई जाएगी बहनों की जो स्थानीय समिति बनाई जा रही है वह समिति में हमारे कोलारस चुनाव में उपयोगी रहेगी
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर
ने कहॉ नेता बनने के लिए महिलाए अपने माइंड को नेता की तरह बनाये ओर आपको जो जिम्मेदारी मिली है तो उसका लक्ष्य निर्धारित करिए ।
हम ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे हासिल करने के लिए हमें क्या करना है। यह मालूम होना आवश्यक है। अगर हमें पता है प्रदेश में क्या हुआ है। तो हमें पता होना चाहिए कि जिले में क्या हुआ है ।कार्यक्रमों को करना है महिला मोर्चा अध्यक्ष बनना जरूरी नही है। टीम वर्क महत्वपूर्ण है टीम के बिना अध्यक्ष कुछ भी नहीं है ।पद मिलना महत्वपूर्ण नही है पद पर कार्य करना महत्वपुर्ण है हमें अपनी टीम और अपने लोगों पर विश्वास होना जरुरी है। हर काम में ही करूंगी का भाव नहीं होना चाहिए ।पद पर अपनी उपयोगिता सिद्ध करना जरूरी है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को जो भी योग्य है ।उसे आगे बढ़ाने के लिए उसका सहयोग करना चाहिए ।कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। अब 2018 का चुनाव आप के कंधे पर है और फिर आगे 2019 के चुनाव भी बहुत ज्यादा दूर नहीं है यदि हम मेहनत करेंगे 2018 में परिणाम मिलेगा ।
अभी तक की जानकारी में महिला मोर्चा शहरी क्षेत्रों में आगे हैं पर ग्रामीण क्षेत्र में बहुत बुरी स्थिति में है 33% आरक्षण हम महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया है ।हमें भारतीय जनता पार्टी और कमल के लिए कार्य करना है ।हमारी महिला मोर्चा की बैठक में एक बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बड़ा दुखी होकर कहा था कि मैं बहुत मेहनत करता हूं पर मेरा कार्य ग्रामीण स्तर तक नहीं पहुंच पा रहा है ।मुख्यमंत्री जी बहुत दुखी महसूस कर रहे थे मैने स्वम् भी यह महसुस किया ग्राम पंचायतों में महिला मोर्चा होता ही नहीं है ।कि योजनाओ को सही से प्रचार की आवाश्यकता ग्राम पंचायतों में है।
मंदसौर किसान आंदोलन के बाद हमने तय किया कि हम महिला किसान सम्मेलन का आयोजन करेंगे और इस की रुपरेखा हमने जुलाई 2017 में बनाई है हमारा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होने जा रहा जा रहा है ।वृक्षारोपण के समय हमने महिला मोर्चा बहनो के साथ लाखों की संख्या में वृक्षा रोपण किया । किसान सम्मेलन के लिए हमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है विधायक, सांसद ,जिलाध्यक्ष ,संगठन मंत्री । किसान सम्मेलन वास्तव में भारतीय जनता पार्टी का महिला हितग्राही सम्मेलन होगा। लोग आज भी नेहरू एवं इंदिरा गांधी को जानते हैं अब सभी को दीनदयाल उपाध्याय को भी जानना होगा। हमे इसी लक्ष्य के साथ कार्य करना होगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी मन को हिला देने वाली है ।हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवन परिचय से लोगों को अवगत कराना होगा ।जिससे कि लोग नेहरू और इंदिरा की तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भी जाने । स्वास्थ्य शिविर लगातार चलने वाली प्रक्रिया है कार्यक्रम आने पर शिविर करने से कुछ नहीं होता हमें महिलाओं के स्वास्थ्य शिविर में उनके स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरुक करना चाहिए उन्हें समझाना चाहिए कि उन्हें अपने स्वास्थ के प्रति चिंतित रहने की आवश्यकता है। हम कोई भी कार्यक्रम करें अध्यक्ष को जानकारी अवश्य डालें ।सुप्रीम कोर्ट के आर्डर आने के बाद हमने तीन तलाक का महत्वपूर्ण कार्यक्रम अपने महिला मोर्चा के माध्यम से शुरू किया ।इसके लिए हमने मुस्लिम महिला को प्रभारी बनाया और उन्हें उस पर बोलने का मौका दिया ।हमने मुस्लिम महिला सम्मेलन किया और यह सम्मेलन 5 जिलों में हम कर चुके हैं ।हम मुस्लिम महिलाओं के सहयोग से इस तरह के सम्मेलन का आयोजन कर सकते हैं तत्पश्चात कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिभा जैन द्वारा किया गया एवं सभी जिलों से आयी जिला अध्यक्षो एवं महामंत्रियों को प्रतिमा देकर सम्मान किया एवं आभार प्रदर्शन अर्चना अर्चना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Post a Comment