मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर की डॉक्टर की मांग चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी


बकस्वाहा :- बलभद्र राय
   सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा की दयनीय स्थिति और ईलाज सहित पी एम को तडपते लोगों की चीखे आदोंलन में परिवर्तित होती नजर आ रही हैं। नगर में बी एम ओ के भागने से बनी सुर्खियों से लेकर उनके आकर छुट्टी पर जाने तक जो भयावह स्थिति बनी उसने सामूदायिक केंद्र सहित प्रशासन की स्वास्थ्य सुविधाओं की धज्जियां उडा दीं।इलाज के अभाव में झोलाछाप की शरणागत गये मासूम बच्चे की मौत से शिक्षक की हत्या जैसे प्रकरण में डॉक्टर विहीन सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने मृत शवों.को भी पोस्टमार्टम हेतु पचास किमी जाने को लाचार कर दिया।
        इन तमाम घटनाओं से पनपे जनाक्रोश में नगर के युवाओं ने आनन फानन में सर्वदलीय बैठक बुलाकर एक सूत्रीय ज्ञापन और चरणबद्ध आंदोलन की रुपरेखा तैयार करली जिसमें प्रथमतः तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम आज सौंपा गया।
ज्ञापन हेतु नगर के सभी राजनैतिक दलों के साथ भारी संख्या में युवाओं ने फड चडकर हिस्सा लिया।
आगामी दिनों मे एक प्रतिनिधि मंडल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने और अविलम्ब डॉक्टर उपलब्ध करानै हेतू छतरपुर जायेगा। साथ ही पत्राचार और हस्ताक्षर अभियान भी होगा। डॉक्टर उपलब्ध ना होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

तहसीलदार विनीता जैन

आपके माध्यम से सोपै गये ज्ञापन से हम बरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित रुप से अवगत कराते हुये डॉक्टर लाने का हर संभव प्रयास करेंगे।