प्रदेश की जेलों में अब चलेंगे ई-रिक्शा : डीजीपी जेल

gwalior central jail mp 2017424 155814 24 04 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ ग्वालियर -डीजीपी जेल संजय चौधरी ने सोमवार को ग्वालिय सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। जेल प्रशासन के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद वे यहां जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान डीजीपी ने जेल में मिली अनियमि‍तताओं को लेकर जेल अधीक्ष नरेंद्र सिंह को फटकार लगाई। डीजी जेल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की जेलों में ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। जेल की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। ग्वालियर की जेल से इसकी शुरुआत की जाएगी। एम्बुलेंस की तरह भी इसका उपयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि भोपाल जेल ब्रेक की घटना के बाद जेलों की सुरक्षा को लेकर अब किसी भी तहर की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।