प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कायराना और दुखद है। हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।
प्रधानमंत्री ने लिखा है कि हमें सीआरपीएफ़ जवानों की बहादुरी पर गर्व है।शहीदों की क़ुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हमले पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह कल सुकमा जाएंगे। वहीं केंद्रीय गृहराज्य मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना पर पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment