पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली -पीएम नरेंद्न मोदी ने कहा लोग फोन, रिकॉर्डेड मैसेज भेजते हैं. कई सुझाव आते हैं. अच्छा लगता है. पीएम मोदी ने कहा कि लोग इतनी समस्याएं बताते हैं जहां शायद सरकार की नजर भी नहीं जाती होगी. पीएम मोदी ने कहा कि हर बार जो भी बातें यहां आती है, उसे सरकार देखती है, एनालिसिस करती है. उन्होंने कहा कि लोग अकसर सलाह और सुझाव देते हैं. यह हमारे यह स्वभाव है.पीएम मोदी की कही बातें -
शुरू में ऐसा लगता था, लेकिन जब बारिकी से देखा तो पता चला कि मुझे वह लोग सलाह देते हैं जो अपने जीवन में कुछ कर रहे हैं. तब यह माना कि यह सुझाव सामान्य नहीं है. यह लोगों का अनुभव है.
पीएम ने कहा कि देश में युवा पीढ़ी लंबे अरसे से खाना बचाने के लिए काम कर रही है. बहुत अच्छा है. देश के युवा ऐसा काम कर रहे हैं.
'मन की बात' आज (रविवार) सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर प्रसारित होगा. पीएम मोदी आज 31वीं बार 'मन की बात' के तहत देश की जनता को संबोधित करेंगे. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि इस बार वह एमसीडी चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए जनता को शुक्रिया और छात्रों के लिए कुछ खास बातें कर सकते हैं.
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले बार 'मन की बात' कार्यक्रम में न्यू इंडिया पर देश की जनता को संबोधित किया था. वह अपने इस कार्यक्रम में हर बाहर आम व्यक्ति से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण गतिविधि को केंद्रित करते हैं और इसके लिए सभी देशवासियों से विषय और सुझाव आमंत्रित करते हैं. वह देशवासियों की टिप्पणियों को अपने इस लोकप्रिय कार्यक्रम में शामिल भी करते हैं.
बता दें, पीएम इससे पहले अर्थव्यवस्था, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या जैसे मुद्दों पर मन की बात कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं. आकाशवाणी सभी क्षेत्रीय भाषाओं में इसका सीधा प्रसारण करता हैं.

Post a Comment