मंथन न्यूज़ शिवपुरी -पिछोर कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने अपने शिवपुरी निवास कोठी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को अपनी विधानसभा में स्वयं के दुआरा चलाये जाने वाले शराब मुक्ति अभियान के बारे में बताया जो 1 मई से चलाया जाएगा केपी सिंह ने कहा पूरे देश मे शराब बंदी को लेकर मेने विधान सभा मे प्रस्ताव रखा पर लेकिन प्रदेश सरकार ने अपनी राजस्व आय को कम न होने देने के करण मेरे प्रस्ताव को बहस में ही नही लिया विधान सभा अध्यक्ष से मैने आग्रह किया तो एक दिन चर्चा हुई पर मुख्यमंत्री के कहने पर की शराब बंदी पर सार्थक कदम उठाएंगे इसके बाद चर्चा वंद हो गयी और अब तक कोई कदम नही उठाया गया ओर मेरी विधान सभा मे सुनी नही गयी इसलिए अब में अपने गृह जिले में शराब मुक्ति अभियान चलाने जा रहा हु यह मेरा वयक्तिगत अभियान है अपने विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव मे जाकर लोगो को शराब न पीने के लिए जागरूक करने के साथ संकल्प पत्र भरबाउगा
बीजेपी सरकार राजस्व के कारण नही कर रही कर रही शराब बंदी
केपी सिंह ने कहा मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार को आवकारी से 6 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो रहा जो कांग्रेश की सरकार के समय 600 करोड़ था 10 गुना ज्यादा राजस्व प्राप्त होने के कारण सरकार शराब बंदी नही कर रही जबकि मुख्यमंत्री शिवराज शिवराज सिंह ने कहा था कि मध्यप्रदेश में शराब की कोई नही दुकान नही खुलने देंगे ओर ये बात सही भी है कि मध्यप्रदेश में शराब की कोई नई दुकान नही खुली पर ठेकेदारो को खुली छूट दी है कि बो गांव मझेरो पर खुले आम कमीशन पर शराब बिक़बा रहे है सरकार को अपने राजस्व से बढ़ने से मतलब है सरकार की राजस्व आय तो बड़ रही है पर गरीब परिवार पूरी तरह तवाह हो रहे है उस लिए में अपने गाँव मे शराब मुक्ती अभियान शुरु करने जा रहा हु आगे कांग्रेस आलाकमान को ये अभियान अच्छा लगे तो बो चुनाव में मेनिफेस्टो में इसे शामिल करें ये उनका विचार है में अपना प्रस्ताव उनके सामने भी रखूंगा
पत्रकार - मुख्य मंत्री शिवराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमीन हथियाने ओर बेचने का आरोप लगाए है आप इसे किस हद तक सही मानते है
केपी सिंह ने कहाँ शिवराज सिंह जी मुख़्यमंत्री है और उन पर कुछ सबूत है तो उन्हें आरोप नही लगाने चाहिए कार्यवाही करनी चाहिए
क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव में बीजेपी का चहरा होंगे
केपी सिंह ने कहा हम ओर हमारे कार्यकर्ता लगातार आलाकमान से बोल रहे है शिवराज सिंह चौहान के सामने ज्योतिरादित्य सिंधिया युवा और आकर्षित चहरा है वो कांग्रेस का सीएम चहरा हो सकते है ये आलाकमान तय करेंगे
काँग्रेस की जीत को लेकर चुनाव के कितने आशान्वित है
अभी कुछ भी कहना मुश्किल है मोदी जी ने भी 6 महीने पहले ही चुनाव का केम्पेन चलाया था चुनाव में 6महीने पहले ही तैयारी से कुछ समझा जा सकता है

Post a Comment