खासबात यह रही कि रविवार को नीति आयोग की बैठक में शिवराज ने जब राज्यों के साथ इस फार्मूले को साझा करते यह बताया कि इस फार्मूले से पहले साल में मध्य प्रदेश में किसानों की आय में 33 फीसदी की बढोत्तरी हुई थी, तो वहां बैठे तमाम राज्य चौंक पड़े।
नीति आयोग की इस बैठक में मौजूद कृषि मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक मध्य प्रदेश ने अपने इस फार्मूले को इतने बेहतर तरीके से राज्यों के सामनेे रखा कि जैसे ही मीटिंग खत्म हुई, तो तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री मप्र के सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचे।
इनमें से कई राज्यों ने जल्द ही अध्ययन के लिए मध्य प्रदेश आने की बात भी कही। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों का आय को दोगुना करने के इस फार्मूले को जब राज्यों के सामने रखा, तो उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में मौजूद थे। उन्होंने भी पूरे ध्यान से इसे सुना।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित नीति आयोग की इस बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सबसे पहला प्रेजेंटेशन था। इस दौरान उन्होंने किसानों की आय को दोगुुना करने के लिए जिन विषयों को प्रमुखता से रखा, उसमें सिंचाई, प्रोद्योगिकी, प्रसार, नीति एवं बाजार सुधार, ई-नैम, पशुधन उत्पादकता आदि थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस दौरान कृषि के क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की भूमिका काफी उपयोगी बताया। साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना से किसानों से काफी लाभ मिला है। इस दौरान विदेशों में खेती को सहजने के लिए उठाए जाने वाले तमाम तरीको की भी उन्होंने चर्चा की।

Post a Comment