अज्ञात हमलावर बताए जा रहे आरोपी, पीरगेट का चिरायु अस्पताल बना पुलिस छावनी

Related imageपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -स्टेशन बजरिया इलाके में शनिवार रात होटल पर खड़े आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर बाइक सवार छह बदमाशों ने गोली और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दो युवको को गंभीर हालत में पीरगेट के स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद चिरायु अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


बजरिया थानाप्रभारी डीपी सिंह के अनुसार द्वारिका नगर में रहने वाले अमित उर्फ अम्मू चौहान और मनोज उर्फ मन्नू कुशवाह दोनों भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। शनिवार रात साढ़े सात बजे के करीब वह अपने पांच साथियों के साथ द्वारिका नंबर पास सात नंबर दुकान के पास एक होटल के बाहर खड़े हुए थे। तभी तीन बाइक पर सवार होकर आए छह हथियारबंद बदमाश हाथ में धारदार हथियार और कट्टे लहराते हुए आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें अमित उर्फ अम्मू का धारदार हथियार से गला काटा और मनोज उर्फ मन्नू को चार गोली मार दी। इस दौरान हमलावरों ने बाकी साथियों को हथियार दिखाकर उनको मौके से भगा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दोनों को नाजुक हालत में पीरगेट स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया। अधिक खून बहाने के कारण उपचार के दौरान अमित ने दमतोड़ दिया। जबकि मनोज उर्फ मन्नू की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मंत्री सारंगः-
घटना की जानकारी लगते ही मंत्री विश्वास सारंग अपने समर्थकों के साथ चिरायु अस्पताल पहुंच गए। जहां दोनों घायलों के बारे में डाक्टर से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल के अंदर और बाहर जमा हो गए । वह आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे।
पुलिस ने चिरायु अस्पताल बनाया छावनीः-
घटना की जानकारी लगते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा मौके पर पहुंचे। उनके साथ एएसपी राजेश चंदेल ने पूरे घटनाक्रम के बारे में उनको बताया। इसके बाद आक्रोशित लोगों को देखते हुए। आसपास के मंगलवारा , हनुमानगंज, कोतवाली, जहांगीराबाद का पुलिस बल मौके पर बुलवाया गया। थोड़ी ही देर में चिरायु अस्पताल पुलिस छावनी बन गया।
-------
गोली विवाद में छोला के युवक का आ रहा नाम
पूरे विवाद में छोला के एक साहू नाम के बदमाश का नाम सामने आ रहा है। अमित और मन्नू से पुराना विवाद था। इसी के चलते शनिवार शाम को साहू साथियों के साथ उन पर हमला करने पहुंचा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की तस्दीक की जा रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है।
-