जनसुनवाई में प्राप्त हुए 128 आवेदन पत्र

Displaying jansunbaai photo dated 11-04-2017.JPGपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -राज्य शासन के निर्देषानुसार प्रति मंगलवार को प्रातः 11 बजे से जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु आयोजित होने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विभिन्न अंचलों से आए आवेदकों को मानस भवन में कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने उनकी समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए प्राप्त 128 आवेदन पत्रों के निराकरण की कार्यवाही की गई। 
जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलो से आए 128 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र दिए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर सहित जिला अधिकारीगण उपस्थित थे