मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि भला हम ऐसा क्यों करेंगे। हमें मालूम है कि महुये पर प्रदेश के आदिवासी निर्भर हैं और न सिर्फ महुये का फूल बल्कि फूल के बाद आने वाले महुये के फल डोरी पर भी आदिवासी निर्भर हैं। डोरी के तेल की काफी मांग है और इतनी जानकारी होने के बाद कोई भी व्यक्ति महुये के पेड़ को कटवाने की तैयारी नहीं कर सकता। कांग्रेस के नेता काफी नीचे आकर बाते कर रहे हैं जो न सिर्फ अशोभनीय है बल्कि निंदनीय भी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बुधवार को उमरिया, नौरोजाबाद में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
आदिवासियों को कांग्रेस से ज्यादा भाजपा पर भरोसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों को अपना वोट बैंक समझ रखा है और कांग्रेस के नेता समझते हैं कि जैसा वो कहेंगे आदिवासी समाज के लोग उनकी बात मान लेंगे। लेकिन शायद कांग्रेस के नेता यह भूल जाते हैं कि हमने अपने आदिवासी भाईयों को कभी किसी मुश्किल में नहीं डाला और इसलिए आदिवासियों का भरोसा हमारे साथ ज्यादा है।

Post a Comment