भोपाल यार्ड और मेन लाइन में काम करने वाले गैंगमेनों ने मंगलवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर बताया था कि उनके साथ काम करने वाले अन्य गैंगमेनों की ड्यूटी कुछ अधिकारियों ने बंगले और ऑफिसों में लगा रखी है जिसके कारण काम का दबाव बढ़ गया है तय समय से अधिक ड्यूटी करनी पड़ रही है। उसके बावजूद अधिकारी चार्जशीट देते हैं और वेतन काट देते हैं। उसके बाद अधिकारी सतर्क हो गए हैं। बुधवार को ऑफिस और बंगले में काम करने वाले एक दर्जन गैंगमेनों की यार्ड और मेन लाइन में वापसी हो गई है।

Post a Comment