अटारी से बंद हो सकता है भारत-पाक कारोबार

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ -वाघा-अटारी सीमा के रास्ते भारत-पाक के बीच होने वाले व्यापार पर कभी भी विराम लग सकता है। भारत सरकार ने शनिवार सायं पाकिस्तान के साथ अपनी किसी भी तरह की वार्ता पर रोक लगाने की घोषणा की है।
atari border 15 04 2017इसके बाद दोनों देशों के बीच यह व्यापार कभी भी ठप हो सकता है। भारत सरकार ने यह घोषणा भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद की है।
वहीं कारोबारियों कहना है कि पाकिस्तान तो अपनी शर्तों पर व्यापार करता है, जिसके चलते बीस दिन से पाक के साथ व्यापार ठप है।
फेडरेशन ऑफ करियाना एंड ड्राई फ्रूट कमर्शियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मेहरा कहते हैं उनके लिए देश पहले और कारोबार बाद में है।
अगर पिछले 20 दिन के कारोबार को ही देखा जाए तो पाकिस्तान सिर्फ सीमेंट तथा जिप्सम ही भेज रहा है, जबकि भारतीय सीमा में ताजी सब्जियों तथा टमाटर आदि के 100 से ज्यादा ट्रक खड़े हैं।