आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मोदी प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए सामान्य यातायात व्यवस्था में हवाई अड्डे तक पहुंचे।
उनके लिए कोई विशेष यातायात व्यवस्था नहीं की गई थी। इस दौरान उनके साथ सिर्फ ड्राइवर और एसपीजी अफसर थे। प्रधानमंत्री के काफिले में मात्र एक कार थी।मोदी ने बाद में ट्वीट किया, भारत के राजकीय दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री माननीय शेख हसीना का स्वागत करके प्रसन्नता हुई।"
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना और मैं दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।"
सात साल बाद चार दिन के भारत दौरे पर पहुंची हसीना शनिवार को मोदी के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करेंगी और इस दौरान भारत, बांग्लादेश को सैन्य आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 3,350 करोड़ रुपए का कर्ज देने की घोषणा कर सकता है।
मेक्सिको के राष्ट्रपति ने चलाई थी मोदी के लिए गाड़ी
इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेक्सिको यात्रा पर गए थे, तब वहां के राष्ट्रपति एनरीक पेनानीतो खुद कार ड्राइव करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एयरपोर्ट से लेकर गए थे।

Post a Comment