जनसम्पर्क मंत्री डॉ.
मिश्र ने कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कृत संकल्पित है। शासन
ने विभिन्न योजनाओं के जरिये निरंतर गरीब और कमजोर वर्ग को लाभान्वित किया है।
दीनदयाल रसोई योजना का मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण क्षेत्र से शहर में आए लोगों को
भोजन के लिए न भटकना पड़े तथा शहरी क्षेत्र के गरीब व्यक्तियों को भी भरपेट पौष्टिक
भोजन मिले। मंत्री डॉ. मिश्र ने पीताम्बरा पीठ ट्रस्ट को धन्यवाद दिया जो योजना के
संचालन के लिए प्रमुख सहयोगी बनकर आगे आए हैं।
जनसम्पर्क मंत्री ने नगर
के समाजसेवियों गणमान्यजन, व्यापारी, पत्रकार, वकील, चिकित्सक, साहित्यकार,
एन.जी.ओ. आदि से अपील की कि वह इस कार्य में सहयोग के लिए आगे आएं। मध्यप्रदेश
पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम
सिंह बुंदेला सहित अनेक जनप्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दीनदयाल रसोई योजना के तहत पाँच
रूपये में भरपेट भोजन लोगों को उपलब्ध करवाया गया। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम
मिश्र ने स्वयं लोगों को भोजन परोसा।
Post a Comment