मंथन न्यूज दतिया जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के भाण्डेर में 38 करोड़ की लागत के भाण्डेर केनाल सीसी लाइन कार्य का भूमि-पूजन किया। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि जन-प्रतिनिधि आमजन की समस्याओं के प्रति जवाबदार हैं। वह क्षेत्र भ्रमण कर नागरिकों की समस्याएँ सुनते हैं और उन्हें अधिकारियों के संज्ञान में लाते हैं। अधिकारियों का यह कर्त्तव्य है कि वह जन-प्रतिनिधियों की माँगों तथा पत्रों पर तत्काल अमल कर उसका निराकरण करें।
मंत्री डॉ. मिश्र ने विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया की माँग पर ग्राम सोड़ा के पास 25 लाख की लागत से पुलिया निर्माण तथा धनपीपरी नहर में 2 करोड़ 33 लाख की लागत के सुधार कार्य करवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में श्री विक्रम सिंह बुंदेला, पाठय पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक उपस्थित थे।
कलचुरि समाज के सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दतिया जिले के स्थानीय भारतीय विद्यापीठ झाँसी रोड पर कलचुरि राय शिवहरे समाज के 5 लाख की लागत के सामुदायिक भवन का भूमि-पूजन किया। मंत्री डॉ. मिश्र का समाज बँधुओं ने पुष्पहार से स्वागत किया।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि समाज व्यापारिक दृष्टिकोण वाला सम्पन्न और समृद्ध समाज है। सरकार का यही प्रयास है कि समाज निरंतर तरक्की करें। उन्होंने समाज बंधुओं से अनुरोध किया कि सामुदायिक भवन के साथ स्थल पर वृक्षारोपण जरूर करें। इससे अन्य समाज को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के सदस्य तथा जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment