बलभद्र छतरपुर (म.प्र.),* शिक्षा के मंदिर मे जहाँ संस्कार दिये जाते है, जहाँ बच्चों का भविष्य संवारा जाता है, जहाँ से देश का भविष्य बनता है, येसे शिक्षा के मंदिर मे स्वयं प्राचार्य के द्वारा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है ।
मामला पूर्व से बिवादित शासकीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय हरपालपुर का है जहाँ के प्रचार्य श्री डी एस परिहार द्वारा 23 मई को होने बाले एम एस सी जूलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर एवं एम एस सी गणित चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होना थी लेकिन प्रचार्य के लालच ने परीक्षा तिथि से पांच दिन पूर्व 19 मई को ही प्रश्नपत्र के बंडलों को खोल कर बेच दिया गया । जैसे ही छात्रों को प्राचार्य के इस घृणित कृत्य की जानकारी लगी तो छात्रों ने इसकी शिकायत गोपनीय रुप से संबंधित विश्वविद्यालय से की तब तक प्राचार्य श्री परिहार ने दर्जनों छात्रों से रुपये बसूल कर प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिये थे ।
*जानकारी लगते ही जागा विश्वविद्यालय प्रबंधन*
शासकीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय हरपालपुर मे प्रश्नपत्र लीक होने की जानकारी जैसे ही महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर को लगी आनन फानन मे विश्वविद्यालय की टीम हरपालपुर पहुची.और प्रश्नपत्रो के पैकेट अपने कब्जे मे लेकर जांच प्रारंभ कर दी गई ।
*प्राचार्य परिहार पहले भी लीक कर चुके हैं प्रश्नपत्र*
यदि शासकीय राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के छात्रों की बात पर भरोसा करें तो उनके अनुसार प्राचार्य डी एस परिहार आज से पूर्व होनेवाली परीक्षा के प्रश्नपत्र भी लीक कर बेच चुके हैं ।
*इनका कहना है*
प्रश्नपत्र लीक होने की जनकारी मिली थी हमने हरपालपुर कॉलेज से प्रश्नपत्रों के पैकेट जप्त कर लिये है । जांच कराई जा रही है जांच के बाद ही दोसी के बिरुद्ध कार्यवाही की जायेगी । 23 तारीख को होने बाले पेपर की तरीख आगे बढा कर पेपर बाद मे कराया जायेगा ।
आई एस सोलंकी
*रजिस्ट्रार, म छ बु विश्वविद्यालय, छतरपुर*

Post a Comment