कोलारस :महिलाओं ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कोलारस। शिबपुरी जिले की कोलारस तहसील में नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 की पांच  दर्जन से महिलाओं ने  दोपहर 5 बजे कोलारस एसडीएम कार्यालय का घेराव किया ओर ज्ञापन देते हुए बताया कि साहब हमारे वार्ड में 2 महीने से नलों में पानी नही आया है ओर हमारा हरिजन वार्ड होने की वजह से सीएमओ दुआरा हमारे साथ  भेदभाव किया जा रहा है पास के वार्ड में रोज नल दिए जाते है और हमारे पार्षद की नही सुनी जाती है अगर 24 घँटे के अंदर हमारे वार्ड में पानी नही पहुंचा तो धरना प्रर्दशन करेंगे

क्या कहते है अधिकारी

मेरी सीएमओ से बात होगई है इनके वार्ड में 24 घँटे में पानी पहुंच जाएगा

नीलम परसेरिया तहसीलदार कोलारस