सड़क परिवहन और राजमार्ग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, चक्रवाती तूफान, सुनामी सहित प्राकृतिक आपदा, नाभिकीय परमाणु आपदा, रासायनिक आपदा, जीव वैज्ञानिक आपदा सहित मानव निर्मित आपदा के प्रबंधन में लगे अमले को भी बहुरंगी बत्ती वाहन के ऊपर आगे की ओर लगाने का अधिकार होगा।
जब वाहन का इन कामों में उपयोग नहीं हो रहा होगा, तब बत्ती के उपयोग की इजाजत नहीं होगी। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों की सूची सार्वजनिक करेगा, जिन्हें बहुरंगी बत्ती लगाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही एक स्टीकर भी जारी किया जाएगा, जो वाहन के सामने वाले शीशे पर लगाना अनिवार्य होगा। इसमें अधिकारी का नाम और वाहन का नंबर भी होगा।

Post a Comment