प्रदेश में कृषि आय को दुगना करने के विशेष प्रयास जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र पहुंचे ग्राम मझगंवा की कृषि संसद में

प्रदेश में कृषि आय को दुगना करने के विशेष प्रयास
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र पहुंचे ग्राम मझगंवा की कृषि संसद में
मंथन न्यूज रीवा - जल-संसाधन, जनसंपर्क और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि प्रदेश में कृषि का चहुँमुखी विकास कर कृषकों की कृषि से आय को दुगना करने के लिये जरूरी सभी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।
मंत्री डॉ. मिश्र ने रीवा जिले के सेमरिया विकास खण्ड के ग्राम मझगंवा की शाला प्रांगण में आयोजित किसान संसद एवं कृषि महोत्सव में यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर हितग्राहियों को कृषि योजनाओं के हितलाभ वितरित किये। उन्होंने कहा कि कृषि के विकास के लिये बिजली, पानी, कृषि के लिये ऋण और सुद्ढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था की आवश्यकता होती है। मध्यप्रदेश सरकार ने इन सभी पर पूरी सजगता से ध्यान दिया है। डकैत प्रभावित क्षेत्र में भी शांति स्थापित हुई है। परिवर्तन हर तरफ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह सरकार के पहले स्थिति यह थी कि बिजली कभी-कभी किसान को मिलती थी। अब कृषि के लिये बिजली उपलब्ध है। पहले सिंचाई के साधन सीमित थे अब कई गुना अधिक सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होता जा रहा है। पहले उर्वरक के लिये परमिट की जरूरत होती थी, अब उर्वरक वितरित होने के पहले मुख्यमंत्री जी स्वयं रेडियो और टेलीविजन पर किसानों से अपील करते हैं कि पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। कृपया किसान खाद का उठाव करें। किसानों को शून्य ब्याज पर कृषि लोन मिलता है। कृषि को लाभकारी बनाने तथा कृषि आय को दुगुना करने के हर सम्भव प्रयास किए गए हैं जिसमें अनुकूल परिणाम दिखने लगे हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।