डोकलाम मामले पर भारत चीन करें सीधी वार्ता: अमेरिका

मंथन न्यूज  दिल्‍ली । अमेरिका ने भारत-चीन विवाद के समाधान के लिए दोनों देशों को सीधी वार्ता के लिए कहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता हीथर नार्ट ने कहा, ‘.हम दोनों देशों को सीधी वार्ता के लिए प्रोत्‍साहित कर रहे हैं।‘
भारत चीन विवाद को लेकर अमेरिका का पक्ष पूछे जाने पर नार्ट ने ये बातें कहीं। उन्‍होंने आगे बताया कि 11 अगस्‍त को भी अमेरिका ने दोनों देशों पर राजनयिक वार्ता के लिए दबाव बनाया था। ‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमारा दोनों देशों के साथ संबंध है। वार्ता के लिए हम दोनों पक्षों को प्रोत्‍साहित कर रहे हैं।‘
इस बीच चीन ने विवादित डोकलाम सीमा क्षेत्र में अपने सैनिकों को हटाने और भारत के साथ किसी तरह के समझौते संबंधित सभी रिपोर्टों को खारिज कर दिया। एक रिपोर्ट पर चीनी विदेश मंत्रालय ने यह प्रक्रिया दी जिसमें कहा गया था की भारत की ओर से चीनी सेना को सीमा से 250 मीटर दूर रहने को कहा गया जिसपर चीन ने अपने सैनिकों को सीमा से 100 मीटर की दूरी पर तैनात करने की बात कही है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने चाइना डेली को बताया कि यह रिपोर्ट सच नहीं है। उन्‍होंने आगे कहा, ‘चीन किसी भी स्‍थिति में अपने क्षेत्रीय संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा। ‘इस घटना को सुलझाने के लिए चीन की दिशा बिल्‍कुल स्‍पष्‍ट है। सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को तुरंत भारत की ओर से हटाया जाना चाहिए।‘
इस माह के शुरुआत में चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के घुसपैठ से केवल चीन के क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन नहीं बल्कि भूटान की संप्रभुता और स्वतंत्रता को भी चुनौती दी गयी है। हालांकि भूटान सरकार ने चीन के दावे को ठुकरा दिया जिसमें दावा किया गया था कि भूटान ने राजनयिक चैनलों के माध्यम से चीन को बताया था कि सिक्किम क्षेत्र का त्रिपक्षीय सीमा क्षेत्र डोकलाम इसके अधिकार में नहीं आता। भूटान सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने एएनआई को फोन पर बताया, ‘डोकलाम मामले में सीमा पर हमारी स्‍थिति काफी स्‍पष्‍ट है। कृप्‍या 29 जून, 2017 को भूटान के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित हमारा बयान देखें।‘
जून में सीमा पर तैनाती शुरू की गयी जब चीनी सैनिकों ने भूटान के महत्‍वपूर्ण क्षेत्र डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। भारत ने अपना पक्ष स्‍पष्‍ट तौर पर रखते हुए कहा कि सीमा विवाद युद्ध से नहीं वार्ता से हल हो सकता है।.        

                                        पूनम पुरोहित शिवपुरी
                                 वाट्स अप नः9827565468
                                       Manthannews.in
Mail I'd-.  manthannews.in@gamil.com