आर्य समाज का ग्वालियर में तीन दिवसीय वार्षिकोेत्सव

मंथन न्यूज़ ग्वालियर । ग्वालियर के द्वारा इंटक मैदान के सामने मंगलम मैरिज  हाउस में 31वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इस समारोह में देश के ख्यातिनाम प्रवचनकर्ताओं के साथ साथ आर्यजगत के उच्चकोटि के विद्धानों एवं उपदेशामृत उपस्थित अपने ज्ञान की गंगा बहायेंगे। यह आयोजन 13, 14, 15 अगस्त तक चलेगा। यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया है।

दो चरणों में रहेगा कार्यक्रम

13 से 15  अगस्त के बीच चलने वाले कार्यक्रम में सुबह 7.30 से 10.30 बजे तक चलेगा जिसमें सुबह सबसे पहले भजनोपदेश और उसके बाद प्रवचन होंगे। इसी प्रकार शाम को 6.30 से 9.30 बजे भजनोपदेश और उसके बाद प्रवचन होंगे।

आर्य जगत के उच्चकोटि के विद्धान रहेंगे

उत्तरप्रदेश के बदायू से वैदिक  प्रवक्ता आचार्य विजयदेव जी नैष्टिक, उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से भजनोपदेशिका श्रीमति अलका जी मप्र के ग्वालियर से आचार्य पं. विनोद कुमार शुक्ल ‘‘सत्यार्थभूषण’’ रहेंगे।

अपील 

आर्य समाज की ओर से सुमन अग्रवाल  ने शहर के गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है।