शिवपुरी-अंग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी

मंथन न्यूज़ शिवपुरी अंग्रेजों भारत छोडो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस सेवादल द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। ये  प्रभात फेरी पुराने बस -स्टेंड से होकर न्यूब्लॉक होते हुए गाँधी पार्क पहुँची और गाँधी जी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि कर उन्हे रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ शत शत नमन किया |इस कार्यक्रम मे देश की आजादी मे कॉंग्रेस पार्टी का त्याग एवं बलिदान पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई|

इस अवसर पर हरवीर रघुवंशी ‘ अनिल उत्साही ‘ मुन्ना कुशवाह जी ‘ हरीश खटीक ” राज गिरी गोस्वामी जी ‘ जीतू रघुवंशी ” पवन शर्मा ” जीतू पाण्डेय जी ” कपिल भार्गव जी “रवि वशिष्ठ “आकाश शर्मा ” नासिर खाँ ” आजाद खाँ ” राकेश गुप्ता जी ‘ इब्राहीम खाँ “कुसुम नामदेव “भगवती नामदेव “इरशाद पठान “योगेश करारे “के एल राय “सुशीला जाटव ” कल्पना आदि कॉंग्रेस जनो ने अपना सहयोग दिया पवन शर्मा विधानसभा कोर्डिनेटर यूथ कॉंग्रेस आई .टी .सेल  सहित तमाम लोग मोजूद रहे |रेली में कांग्रेसियों ने ” कब तक जुलमी जुल्म ढायेगा सत्ता के गलियारों से चप्पा – चप्पा गूँज उठेगा श्री मंत के नारों से’ जेसे तमाम नारे भी लगाये |