मंथनन्यूज डबरा । एक बार फिर भाजपा के लिए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने संकटमोचक की भूमिका अदा की मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र का मेहनत के कारण ही डबरा नगर पालिका में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आरती मौर्य ने 9 हजार 908 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है। यहां बता दें कि सरकार के लिए हमेशा संकटमोचक रहने वाले मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र अब संगठन के लिए भी खेवनहार बनते जा रहे है। मुख्यमंत्री ने डबरा विजय के लिए खासतौर से जनसंपर्क मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी थी।मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने भी यहां विशेष जोर लगाया। काफी समय डबरा में बिताकर घर-घर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री का रोड-शो भी उन्होंने डबरा में कराया। डॉ नरोत्तम मिश्र की विशेष मेहनत के कारण नगर पालिका बसपा मुक्त हो गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी नरोत्तम का जादू सर चढ़कर बोला था। झांसी और कानपुर में उन्होंने सतत जनसंपर्क कर भाजपा का बड़ी विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र की कार्यप्रणाली से काफी खुश है और यही कारण की वह भोपाल आगमन के प्रथम दिन ही मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र के भोपाल स्थित घर पर भोजन करने के लिए पहुंच रहें है।मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र को जो भी जिम्मेदारी मिलती है. वह उसे लगन के साथ बेहत्तर तरीके से निभाते है और जीत हासिल करते है
और यह जीवन समर्पित
चाहता हूँ देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं

Post a Comment