प्रदेश में 5 जिलों में सामान्य से अधिक और 29 जिलों में सामान्य वर्षा

मंथन न्यूज़ भोपाल मध्यप्रदेश में इस वर्ष मानसून में एक जून से 9 अगस्त तक 5 जिलों में सामान्य से 20 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश के 29 जिले ऐसे हैं जहाँ सामान्य वर्षा दर्ज हुई है। कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 17 है। अभी तक सामान्य औसत वर्षा 545.3 मिमी दर्ज की गई है जबकि प्रदेश की सामान्य औसत वर्षा 475.8 मिमी है।

सामान्य से अधिक वर्षा कटनी, रीवा, झाबुआ, नीमच और राजगढ़ में दर्ज की गई है।

सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, सिवनी, सागर, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना, उमरिया, इंदौर, धार, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, बुरहानपुर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, गुना, अशोकनगर, दतिया, सीहोर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद और बैतूल हैं।

कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, छिंदवाड़ा, मण्डला, डिंडोरी, नरसिंहपुर, शहडोल, अनूपपुर, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मुरैना, श्योपुर, भिण्ड, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल और हरदा हैं।