मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि गुरुवार से रक्षाबंधन तक बस में सफर करने वाली महिलाओं से एक भी पैसा नहीं लिया जाए। इस बाबात उन्होंने यूपीएसआरटीसी को निर्देश दिया है कि प्रदेश में कहीं भी सफर करने पर महिलाओं से पैसा नहीं लिया जाए। यूपीएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने इस बाबत सभी हेडक्वार्टर को निर्देश दे दिए हैं कि वह महिला यात्रियों को मुफ्त में बस में सफर करने दें।
यूपीएसआरटीसी के अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा रविवार की मध्यरात्रि से शुरू होगी, इस बाबत सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं, यह योजना सोमवार की शाम को खत्म होगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा प्रदेश की सभी बसों में होगी। प्रदेश में कुल 10785 बसें हैं। यह सुविधा ना सिर्फ साधारण बसों बल्कि एसी बसों, सुपर लग्जरी बसों में भी उपलब्ध होगी। लखनऊ में यह सुविधा सभी यूपीएसआरटीसी की 1095 बसों में लागू होगी। इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी पर हमला हुए राहुल, बोले यह BJP-RSS की राजनीति यूपीएसआरटीसी की बसों के अलावा सिटी बसों में भी यह सुविधा महिला यात्रियों को मुहैया कराई गई है। प्रदेश में कुल 1300 सिटी बसें हैं, जबकि लखनऊ में कुल 200 बसें हैं। यूपीएसआरटीसी के अधिकारी का कहना है कि इतिहास में यह दूसरी बार है जब रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त में बस यात्रा की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, इससे पहले 2008 में भी यह सुविधा मुहैया कराई गई थी। सरकार के फैसले का प्रदेश की महिलाओं ने स्वागत किया है।

Post a Comment