दिल्ली। गुरमीत राम रहीम की पेशी से जेल तक - दिनभर यूं चला घटनाक्रम
9:15 बजे प्रात : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा से कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 800 वाहनों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से पंचकूला स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत में पेशी के लिए निकले।
9:45 बजे : रास्ते में जगह-जगह डेरा समर्थकों को हटाने के तमाम प्रयास हुए फेल। डेरा समर्थक रास्ते में बाबा की गाड़ी के आगे सड़क पर लेटते रहे जिससे काफिले को आगे बढ़ाने में पुलिस के पसीने छूटते रहे।
11.15 बजे : नरवाना के नजदीक बाबा के काफिले की तीन गाडि़यां टकराई। कोई घायल नहीं।
11.18 बजे : पंचकूला कोर्ट परिसर के चारों ओर सुरक्षा बढ़ाई गई।
12:09 बजे दोपहर : कैथल में आधा घंटा रुकने के बाद डेरा प्रमुख का काफिला आश्रम से आगे बढ़ा।
12:10 बजे : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से की बात।
12.15 बजे : हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि फैसले के बाद प्रशासन मुस्तैद रहे और हथियार चलाने में भी संकोच न करें। कोर्ट ने कहा कि हर हरकत की वीडियोग्राफी कराई जाए। किसी भी नेता पर संदेह हो तो उस पर एफआइआर दर्ज की जाए।
12:15 बजे : पंचकूला में डेरा समर्थक महिला को आया हार्ट अटैक। मौके पर मौत। मृतका की पहचान अंग्रेज कौर निवासी गांव संधुआ (जिला फरीदकोट) के रूप में हुई।
12.17 बजे : बाबा की एक झलक पाने को कैथल-कुरुक्षेत्र हाईवे पर जुटे हजारों समर्थक।
1.00 बजे : अंबाला में डेरा प्रमुख के समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प।
2.00 बजे : बुलेटप्रूफ गाड़ी से पंचकूला पहुंचे राम रहीम। सड़क मार्ग पर सिर्फ डेरामुखी का ही काफिला दिखा।
2.02 बजे : डेरा मुखी के काफिले की सिर्फ आठ गाड़ियों को पंचकूला जाने की मिली अनुमति।
2.04 बजे : पूरा पंचकूला बंद, घर में दुबके लोग। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू मौके पर रहे मौजूद।
2.05 बजे : कोर्ट रूम में हरियाणा के गृह सचिव राम निवास पहुंचे, इंट्री गेट पर सुरक्षा बल तैनात।
2.06 बजे : कोर्ट में छुट्टी। डेरामुखी के वकील के अलावा किसी भी वकील को कोर्ट में जाने की अनुमति नहीं।
2:10 बजे : कोर्ट परिसर में पहुंचे राम रहीम।
2:22 बजे : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेरा समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि फैसला जो भी हो, हम हर स्थित से निपटने के लिए तैयार, सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी।
2:25 बजे : डेरा मुखी कोर्ट रूम में पहुंचे।
2:35 बजे : कोर्ट की कार्यवाही शुरू। करीब दस मिनट बाद जज जगदीप सिंह ने फैसला पढ़ना शुरू किया। दस मिनट की कार्रवाई में डेरा प्रमुख को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में सिर्फ सीबीआइ और राम रहीम के वकील ही मौजूद रहे।
3.01 बजे : बाबा गुरमीत राम रहीम दोषी करार
3:15 बजे : डेरा समर्थकों ने हिंसा शुरू की। सड़कों पर आर्मी ने संभाला मोर्चा।
3:20 बजे : रोहतक जेल में ले जाने से पहले सेना की पश्चिमी कमान में बनी अस्थायी जेल ले जाया गया।
3:21 बजे : हरियाणा के अधिकतर जिलों में बिजली काटी। इंटरनेट और मोबाइल डाटा सेवाएं पहले से रहीं बंद।
3:31 बजे : गुरमीत राम रहीम सिंह की मेडिकल जांच।
3.30 : पंचकूला में डेरा समर्थकों का भारी बवाल, वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर आकाश से करते रहे निगरानी
3:32 बजे : पुलिस और डेरा समर्थकों में भिड़ंत शुरू। उपद्रवियों को काबू करने के लिए हवाई फायर शुरू। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हालात बेकाबू हुए। डेरा समर्थकों ने 100 से अधिक गाडि़यों में आग लगाई। इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की ओवी वैन फूंकी।
3:40 बजे : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
4:28 : बाबा को एयर लिफ्ट कर रोहतक स्थित सुनारिया जेल ले जाया गया।
4:30 बजे : पंचकूला के इनकम टैक्स ऑफिस में उपद्रवियों ने लगाई आग। हिंसक प्रदर्शन में विभिन्न स्थानों पर छह लोगों की मौत। देर रात तक चलता रहा उपद्रव। राज्य भर में खबर लिखे जाने तक 12 लोगों के मरने की खबर आई।
Post a Comment